सुप्रभात…10 नवंबर 2022 : आज का पंचांग, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

10 नवम्बर 2022, गुरुवार, परिवहन दिवस, सूर्योदयः प्रातः 06:33:00
सूर्यास्तः सायं 05:27:00
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944,सूर्य दक्षिणायन, हेमन्त ऋतु, मार्गशीर्ष माह, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि 25:30:43 तक तदोपरान्त तृतीया तिथि, द्वितीया तिथि के स्वामी ब्रह्म देव हैं तथा तृतीया तिथि के स्वामी पार्वती शिव जी हैं। रोहिणी नक्षत्र 16:17:00 तक तदोपरान्त मृग नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चन्द्र देव हैं। तथा मृग नक्षत्र के स्वामी मंगल देव है। परिघा 21:11:17 तक तदोपरान्त शिवा,शुभ गुलिक काल 09:22:00A.M से 10:43:00 बजे तक, गुरूवार को दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। आज का राहुकाल 01:26:00 से 02:43:00 बजे तक, यह तिथि राज संबंधी कार्य एवं भूषणादि के लिए शुभ है।
आज के दिन इन विभूतियों का हुआ था जन्म
1483 : ईसाई धर्म में एक नई धारा की शुरुआत करने वाले मार्टिन लूथर का जन्म।
1483 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापकों में से एक और पार्टी के सम्मानित नेता सुरेन्द्रनाथ बनर्जी का जन्म।
1909 : अमेरिकी संगीतकार और गीतकार जॉनी मार्क्स का जन्म।
1920 : राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगडी का जन्म।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1931 : हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार गंगाप्रसाद अग्निहोत्री का निधन।
1995 : भोपाल के प्रसिद्ध शायर फजल ताबिश का निधन।
2013 : राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विजयदान देथा का निधन।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। करियर संबंधी योजनाओं में प्रगति मिलेगी। प्रोपर्टी के लिए की जाने पहल सफल हो सकती है। यद्यपि जल्दबाज़ी में निर्णय लेने व खतरे उठाने की प्रवृत्ति आज भी रह सकती है।
वृष राशि-आज का दिन आपके लिए काफ़ी शुभ  रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे।यदि आप करियर व अन्य किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज आपको अच्छी प्रगति मिल सकती है। आज आपका आत्मविश्वास व बौद्धिक चिंतन काफ़ी सकारात्मक व रचनात्मक रहने वाला है। रुके हुए व ज़रूरी कार्य सिद्ध होंगे। कार्यस्थल में अथवा सामाजिक परिवेश में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके  दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। हालाँकि नये कार्यों की शुरुआत में प्रारंभिक अड़चने रह सकती है। यद्यपि लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे। लेक़िन धन खर्च की भी संभावना बन रही है। आलस्य की अधिकता भी रह सकती है।

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। आज आपको मित्र पक्ष व परिजनों से सहयोग मिल सकता है। यदि आपका पैसा कहीं रुका हुआ है, तो आज वापसी की सकारात्मक पहल करें। परिणाम आपके अनुकूल आ सकते हैं। उच्च शिक्षा की दिशा में किये जाने वाले प्रयास हल होंगे।                            
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों के मुक़ाबले अच्छा रहने वाला है। करियर संबंधी समस्याओं का समाधन संभव है। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिल सकता है।यद्यपि आपको अपनी जिम्मेदारी का बख़ूबी पालन करना ही चाहिए। भ्रमण से यथासंभव परहेज़ करना उचित रहेगा।

कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। आपके रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। कामकाज़ संबंधी पिछली समस्याओं का निराकरण संभव है।पिता की तरफ से ख़ुशी मिल सकती है। पूर्व नियोजित लम्बी दूरी की यात्रा पर जाने का योग बन रहा है।

तुला राशि-आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। करियर में आज आपको कुछ उन्नतिकारक अवसर मिल सकते हैं। बहुत दिनों से रुके हुए पैसों की वापसी संभव है। यदि आप रिश्ता ढूंढ़ रहे हैं, तो आज आपको अच्छा रिश्ता मिल सकता है।
वृश्चिक राशि-आज का दिन भी  आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। आज आप शारीरिक तौर पर ऊर्जावान व बौद्धिक स्तर पर काफ़ी क्रिएटिव रहने वाले हैं। नौकरी व्यवसाय संबंधी उलझनें दूर होंगी। प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। पार्टनर से संबंध मजबूत होंगे। आप किसी समस्या या विवाद से जूझ रहे हैं, तो उसका निराकरण संभव है।
धनु राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। यदि आप किसी कार्य योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसके परिणाम आपके अनुकूल आ सकते हैं। आज आपका बौद्धिक चिंतन काफ़ी रचनात्मक रहने वाला है। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से सम्पर्क स्थापित हो सकते हैं। यद्यपि अनावश्यक धन ख़र्च भी संभव है।                                                              

यह भी पढ़ें 👉  सोलन न्यूज : कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव, सुक्खू फ्लॉप मुख्यमंत्री: बिंदल

मकर राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। आपके विशेष प्रयासों से करियर में कुछ उन्नतिकारक अवसर हासिल हो सकते हैं। प्रस्तावित कार्य भी प्रगति में रहेंगे। अर्थपरक यात्रा भी संभव है। प्रेम संबंध विवाह बंधन की ओर बढ़ते हुए दिखाई दे सकते हैं। आपकी रुचि मनोरंजक विषय-वस्तुओं की तरफ रह सकती है।
कुम्भ राशि-आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ  रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्ववत चलते रहेंगे। हालांकि आज भी आपको दैनिक दिनचार्य सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। अन्यथा समय का दरुपयोग सम्भव है। परिजनों से मतभेद दूर होंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कुछ उन्नतिकारक अवसर मिल सकते हैं।
मीन राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में उन्नति व प्रगतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। रोज़गार परक योजनाओं में उम्मीद के अनुसार प्रगति मिलेगी। आत्मविश्वास में इज़ाफ़ा होगा। यदि आप किसी जिम्मेदारी वाले पद पर आसीन हैं, तो आज आप कोई महत्वपूर्ण व प्रभावी निर्णय ले सकते हैं।    

यह भी पढ़ें 👉  कई वर्षों बाद मंगलवार को आई हनुमान जयंती, हनुमान मंदिरों में सुबह से ही लगा भक्तों का तांता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *