सुप्रभात…आज का पंचांग, आज होने वाली परीक्षा, वीडियो सुनिए श्री कृष्ण का प्रेमावतार और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

29 जून 2022, बुधवार, आज उत्तराखंड के कई जिलों में बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा से बचें। राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस,जेईईई मेन्स एग्जाम के फर्स्ट सेशन की परीक्षा आज होगी
सूर्योदयः- प्रातः 05:13:00
सूर्यास्तः- सायं 06:47:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, आषाढ़ा माह, कृष्ण पक्ष, अमावस्या तिथि 06:34:00 तक तदोपरान्त प्रतिपदा तिथि,अमावस्या तिथि के स्वामी पित्र देव हैं तथा प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्निदेव हैं। आर्द्रा नक्षत्र 18:13:12 तक तदोपरान्त पुनर्वसु नक्षत्र
नक्षत्र स्वामीः आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु देव जी हैं तथा पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी गुरु देव जी हैं। वृद्धि येग 08:49:00 तक तदोपरान्त ध्रुव योग, बुधवार को उत्तर दिशा में जाना अशुभ माना गया है। शुभ गुलिक काल 10:39:00A.M से 12:24:00P.M तक, आज का राहुकाल 12:24:00P.M से 02:09:00P.M तक, यह तिथि पितृ कार्य और शल्य क्रिया के लिए शुभ है।
आज सुनिए प्रेमावतार भगवान कृष्ण का बचपन

आज होने वाली परीक्षा
आज से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम मेन के सेशन 1 की परीक्षाएं (JEE Main 2022) शुरू हो गई हैं। गुरुवार को बीआर्क और बी प्लानिंग की परीक्षा हुई। शुक्रवार से बीटेक के लिए एग्जाम होंगे। जेईई मेन परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही हैं। पहली पाली सुबह 9 से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से छह बजे बजे है। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले सेंटर्स पर पहुंचना है। उनके लिए कुछ जरूरी गाइडलाइन भी जारी की गई है। पहले दिन की परीक्षा में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स सेंटर्स पर पहुंचे।


आज के दिन जन्में प्रसिद्ध लोग
1861 – हिन्दी के प्रथम तिलिस्मी लेखक देवकीनन्दन खत्री का जन्म हुआ था।
1893 – प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद पी. सी. महालनोबिस का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1873 – बंगला भाषा के प्रसिद्ध कवि माइकल मधुसूदन दत्त का निधन हुआ था।
1931 – भारतीय साहित्यकार, पत्रकार मेहता लज्जाराम का निधन हुआ था। 1961 – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षामंत्री सरदार बलदेव सिंह का निधन हुआ था।
1966 – भारत के प्रसिद्ध विद्वान, भाषा-वैज्ञानिक और गणितज्ञ दामोदर धर्मानंद कोसांबी का निधन हुआ था।

आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

यह भी पढ़ें 👉  सोलन: प्रशासन की कार्यवाही से नाखुश छोटे व्यापारी, बिना सूचना के चला दिया बुलडोजर

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रह सकता है। आज आपके मन मस्तिष्क में काफी रचनात्मक विचार आयेंगे। जिनका आपको उचित उपयोग करना चाहिए। यदि आप किसी एजेंसी जैसे एल आई आदि संस्थान आदि के प्रतिनिधि के रूप में काम करने वाले व्यक्ति हैं,तो आज आपको विशेष उपलब्धि मिल सकती है।

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है।आप घर के लिए कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं।आपके रुके हुए कार्य सफलता की ओर बढ़ने शुरू होंगे। किसी प्रियजन से भी आपको ख़ुशी मिल सकती है।आपके किसी सत्तासीन व्यक्ति के साथ अच्छे सम्पर्क बन सकते हैं।

मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है,आपकी नौकरी व व्यवसाय में सकारात्मक परिवर्तन हो सकते हैं की। आज आप करियर की शुरुआत भी कर सकते हैं। आपके रुके हुए कार्य भी सफलता की ओर बढ़ने शुरू होंगे।
कर्क राशि-आज का दिन भी आपके लिए कुछ संघर्षकारक रह सकता है। आज आपको नियमित कार्यों में ही ध्यान केन्द्रित रहना होगा। धन के लेनदेन में बहुत सावधानी बरतनी होगी। मानसिक तनाव भी आपको रह सकता है। यदि आप रक्तचाप और डिप्रेशन से पीड़ित व्यक्ति हैं, तो आज स्वास्थय का विशेष ध्यान दें। दिन अनुकूल बनाने के लिए पाँच बार शिवचालीसा का पाठ करें।

यह भी पढ़ें 👉  बद्दी और संडोली के बीच बनेंगे चार रेलवे प्लेटफार्म

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज उन्नति के बेहतर मौके मिल सकते हैं। आज आपको आर्थिक लाभ भी मिल सकता है। रुके हुए धन की वापसी सम्भव है। ख़ासकर वेरोजगार लोगों को आज रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े लोगों के मनचाहे काम पूरे होंगे। मनचाहा स्थानांतरण भी आज आपको मिल सकता है। यदि आप वेरोजगार हैं,और स्थाई नौकरी के लिए कहीं आवेदन किया हुआ है,तो आज आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं।

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके पुराने रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। यदि आप विदेश जाने के लिए प्रयासरत हैं,तो आज आपको संतोषजनक परिणाम मिल सकते हैं। आज आपको गुरुजन या किसी विशिष्ट व्यक्ति का भी मार्गदर्शन मिल सकता है। उच्छशिक्षा की दिशा में आपको बेहतर मौके मिल सकते हैं। किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का भी विचार बना सकते। वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए चुनौतिपूर्ण रह सकता है। आज आपको कार्य क्षेत्र में सावधानी और गम्भीरता की आवश्यता है। अन्यथा आप स्वयं की भूल के कारण हानि उठा सकते हैं। आज आपको आर्थिक लेनदेन से भी परहेज करना चाहिए। दिन को शुभ बनाने के लिए अपने इष्ट देवता का स्मरण करते रहें। और जरूरतमंद बच्चों को कुछ मीठी चीज खिलायें।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: उत्तराखंड के टिहरी से अपहृत लड़की हिमाचल के चिरगांव में मिली, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके कामकाज तो यथावत चलते रहेंगे।लेकिन जीवन साथी के साथ नोकझोंक की स्थिति बन सकती है। अथवा जीवन साथी के स्वास्थय को लेकर चिंता बढ़ सकती है। आज आपको जीवनसाथी के चयन के बारे में अन्तिम निर्णय नही लेना चाहिए।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आप जिस काम को लेकर संघर्षरत हैं, वे पूर्ण हो सकते हैं। यदि आप किसी रोग आदि से पीड़ित हैं, तो आज आपके रोग का स्थाई समाधान सम्भव है। आप किसी शत्रु या प्रतिद्वन्दी से पीड़ित चल रहे हैं, तो आज वे भी परास्त हो सकते हैं।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभकारक रहेगा। कुछ परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी तो कुछ परिस्थितियां आपके विपरीत भी हो सकती है। ख़ासकर यदि आप लेखक, व्याख्याता, रिपोर्टर आदि कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आज आपको प्रस्तुतिकरण पर विशेष ध्यान देना होगा।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। पिछली उलझनें कुछ कम हो सकती है। आज आप जमीन, मकान खरीदने के बारे में गम्भीरतापूर्वक विचार बना सकते हैं। सन्तान की चाह रखने वालों को आज शुभ समाचार प्राप्त होंगे। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को आज ख़ास उपलब्धि हासिल हो सकती है।
आपका दिन शुभ हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *