सुप्रभात…आज का पंचांग, आज होने वाली परीक्षा, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

03 सितम्बर 2022, शनिवार, आस्ट्रेलिया का झंडा दिवस, भारत में राष्ट्रीय पोषाहार सप्ताह शुरू, सूर्योदयः. प्रातः 05: 46: 00, सूर्यास्तः. सायं 06: 14: 00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944,सूर्य दक्षिणायन, वर्षा ऋतु, भाद्रपद माह, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि 12: 28: 48 तक तदोपरान्त अष्टमी तिथि, सप्तमी तिथि के स्वामी भगवान सूर्यदेव जी हैं तथा अष्टमी तिथि के स्वामी भगवान शिवजी हैं।
अनुराधा नक्षत्र 22 : 57: 00 तक तदोपरान्त ज्येष्ठा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र के स्वामी शनि देव हैं तथा ज्येष्ठा नक्षत्र के स्वामी बुध हैं। वैधृति 16: 59: 00 तक तदोपरान्त विषकुंभ, शुभ गुलिक काल 05: 59: 00 एएम से 07 : 34: 00 एएम तक, आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए, आज का राहु काल 09: 10:00 एएम से 10: 45: 00 एएम तक। यह तिथि मंगल कार्य, संग्राम, शिल्प, वास्तु, भूषण के लिए शुभ है।
आज होगी यह परीक्षा
इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) 11 सरकारी बैंकों में क्लर्क पद पर भर्ती परीक्षा आयोजित करने जा रही है। 3 और 4 सितंबर, 2022 को आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स की परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं। बड़ी संख्या में उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठेंगे।


आज इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1617: मुमताज़ महल, नूरजहाँ की पुत्री रोशन आरा बेगम का जन्म हुआ था।
1905: भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी कमलापति त्रिपाठी का जन्म हुआ था।
1922: कनाडाई मेज़ो सोप्रानो सैली टेरी का जन्म हुआ था।
1974: भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी राहुल साघवी का जन्म हुआ था।
1976: भारतीय अभिनेता विवेक ओबेरॉय का जन्म हुआ था।
1992: भारत की प्रसिद्ध महिला पहलवान साक्षी मलिक का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्य तिथि
1634: अंग्रेजी न्यायाधीश और राजनेता एडवर्ड कोक का निधन हुआ था।
1991: इतालवी- अमेरिकी फिल्म निदेशक, निर्माता और पटकथा लेखक फ्रैंक कैपरा का निधन हुआ था।
2005: अमेरिकी वकील, न्यायवादी, और 16 वें मुख्य न्यायाधीश विलियम रेनक्विस्ट का निधन हुआ था।

आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। आज आपको जोखिम वाले कार्य हाथ में नही लेने होंगे। हालाँकि जिन योजनाओं पर आप पहले से काम करते चले आ रहे हैं, उनमें प्रगति मिलते रहेगी।वैसे तो पैसों संबंधी योजनाओं आज भी सफल होंगी, ऐसी भी संभावना है, कि आपको हुए धन या अन्य किसी माध्यम से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। लेक़िन निवेश के मामलों में थोड़ी सावधानी की ज़रूरत अवश्य है। आज आप शारीरिक रूप से काफ़ी सक्रिय व बौद्धिक तौर पर क्रिएटिव रहने वाले हैं। आक्रामकता व जल्दबाज़ी की प्रवृत्ति पर नियंत्रण रखें।
वृष राशि.आज का दिन भी आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में पूर्व दिनों की भाँति प्रगति बनी रहेंगी। रोजग़ार की स्थापना व व्यवसाय में विस्तार चाहने वालों के लिए आज भी प्रबल संभावना बन रही है। आपके प्रस्तावित कार्य सफलता की ओर बढ़ते हुए दिखाई देंगे। साझेदारी वाले कामों में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। आपके विवाह में आने वाली बाधाओं का निराकरण होगा। विदेश संबंधी योजनाओं में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि. आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। धन अथवा संसाधनों की कमी के कारण रुके हुए कार्यो में प्रगति होगी। यदि आप आर्थिक कमी के कारण जूझ रहे हैं, तो आज आपकी समस्या कुछ कम हो सकती है। रोज़गार संबंधी किसी संघर्ष से आप जूझ रहे हैं, तो आज आप उस संघर्ष-समस्या से काफ़ी हद तक बाहर निकल सकते हैं। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए उपलब्धि कारक रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  29अप्रैल 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

कर्क राशि. आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। आप करियर से संबंधित या अन्य प्रस्तावित जिन कार्यों को करते हुए आ रहे है, उन कार्यों में आज आपको सफलता मिलने की अच्छी संभावना बन रही है। हालाँकि आंशिक मानसिक उलझनों से भी आप घिरे रह सकते है। यदि आप विदेश जाने के लिए प्रयासरत हैं, तो आज सकारात्मक पहल करने से आपको उम्मीद के अनुसार परिणम मिलने वाले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज से बिगड़ेगा मौसम, आंधी और बारिश का पूर्वानुमान

सिंह राशि.आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। यदि आपका कोई कार्य रुका हुआ हैए तो आज उसके सुधरने की अच्छी संभावना बन रही है। पिछले दिनों की तुलना में आपके लाभ के साधनों में सुधार हो रहा है। आज आपको निजी परिजनों व मित्र पक्ष से सहानुभूति व सहयोग मिलेगा। रोज़गार से जुड़ने के अच्छे अवसर हासिल होंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए शुभ एवं उन्नति कारक रहने वाला है।

कन्या राशि. आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। लाभ के साधनों में सुधार व वृद्धि होगी। आपके अटके हुए कार्यों में प्रगति होगी। करियर से जुडी अपेक्षाएं पूरी होंगी। कार्यस्थल अथवा सामजिक परिवेश में आपको प्रतिष्ठा मिलेगी। कामकाज को लेकर आप किसी महत्वपूर्ण भ्रमण पर भी जा सकते हैं।

तुला राशि.आज का दिन भी आपके लिए अच्छा रहने वाला है। करियर में उन्नति व प्रगति की आज भी अच्छी संभावना बन रही है। लेक़िन प्रस्तावित व रुके हुए कार्यों में संघर्ष के बाद ही सफलता मिलेगी। आज आपको आर्थिक उपलब्धि हो सकती है। जमीन से जुड़े विवादों में सुलह की संभाबना बन रही है। पारिवारिक वातावरण ख़ुशनुमा रहेगा।

वृश्चिक राशि.आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कार्यों में उन्नति होगी। यदि आप करियर में कुछ परिवर्तन अथवा विस्तार चाहते हैंए तो आपको आशानुकल परिणाम मिलेंगे। आज आप काफ़ी क्रिएटिव व ऊर्जावान रहने वाले है। कामकाज के संदर्भ में आप कोई कारगर रणनीति बनाने में सफल होंगे। आपके मान.सम्मान में इज़ाफ़ा होगा। लेक़िन धन अपव्यय की संभावना भी बन सकती है।
धनु राशि.आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। करियर में आज भी आपको उन्नति कारक अवसर हासिल होंगे। धन लाभ की आज भी अच्छी संभावना बन रही है। आपके रूके हुए कार्य सुधरने शुरू होंगे। लेक़िन क्रोध की अधिकता भी रह सकती है। आज आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि भावनाओं में आकर व जल्दबाज़ी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य विभाग के साथ अब केमिस्ट एसोसिएशन भी लेंगे टीबी संभावितो के सैंपल

मकर राशि.आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आज आपका रुका हुआ व उधार का फंसा हुआ पैसा वापस आ सकता है। उच्च शिक्षा के अभिलाषी छात्रों को आशानुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। आपके उद्देश्यों की पूर्ति होना भी संभव है।
कुम्भ राशि. आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। पिछले दिनों की अपेक्षा आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। हालांकि कामकाज को लेकर आज व्यस्तता व थोड़ा बहुत संघर्ष भी रह सकता है। लेक़िन आपके लाभ के साधन प्रभावित नही होंगे। आपके प्रस्तावित व सोचे हुए कार्यों में भी प्रगति संभव है। यदि आप पहले से किसी विवाद व रोग से पीड़ित हैं, तो आज आपको काफ़ी हद तक निज़ात मिलने वाली है। आपके शत्रु भी परास्त होंगे।
मीन राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। लेक़िन शिक्षा व विदेश से जुड़े कार्यों में आपको बहुत अच्छी प्रगति मिलेगी। यदि आप क़ानून, परामर्शक, उपदेशक, प्रशिक्षण व किसी तकनीकि आदि व्यवस्था से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आपके लिए आज का दिन बहुत उपयोगी रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *