सुप्रभात…आज का पंचांग, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

01 नवम्बर 2022, मंगलवार, सूर्योदय : प्रातः 06:27:00, सूर्यास्तः सायं 05:33:00,
आज पांडिचेरी विलय दिवस है। साथ ही आज आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब व हरियाणा का स्थापना दिवस है।आज गोपाष्टमी है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस व्रत में गाय की पूजा और प्रार्थना की जाती है। कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा से लेकर सप्तमी तक भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाया था। आठवें दिन भगवान इंद्र अपने अहंकार भूलकर भगवान श्री कृष्ण से माफी मांगने आए थे। तभी से कार्तिक शुक्ल अष्टमी को गोपाष्टमी उत्सव मनाया जाता है।
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य दक्षिणायन, हेमन्त ऋतु, कार्तिक माह,
शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि 23:50:00 तक तदोपरान्त नवमी तिथि, अष्टमी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी हैं तथा नवमी तिथि की स्वामिनि दुर्गा जी हैं। श्रवण नक्षत्र 26:53:00 तक तदोपरान्त घनिष्ठा, श्रवण नक्षत्र के स्वामी चन्द्र देव हैं तथा घनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव हैं। शूल योग 13:14:31 तक तदोपरान्त गंड योग, शुभ गुलिक 12:04:00 P.M से 01:27:00 P.M तक, आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। राहु काल 02:50:00P.M से 04:13:00P.M तक, यह तिथि आभूषण, रत्न खरीदने और धारण करने के लिए शुभ है।
आज के दिन इन विभूतियों का हुआ था जन्म
1924 : प्रसिद्ध कथावाचक एवं हिन्दी साहित्यकार रामकिंकर उपाध्याय का जन्म।
1930 : उर्दू भाषा के प्रसिद्ध लेखक व शायर अब्दुल कावी देसनावी का जन्म।
1942 : हिन्दी भाषा की लब्ध प्रतिष्ठित उपन्यासकार, कवयित्री प्रभा खेतान का जन्म।
1948 : प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री संतोष गंगवार का जन्म।
1973 : भारतीय अभिनेत्री एवं पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय का जन्म।
1973 : रूबी भाटिया का जन्म।
आज इनकी है पुण्य तिथि
1980 : भारत के प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानियों में से एक दामोदर मेनन का निधन।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।दैनिक कार्य गत दिनों की भांति चलते रहेंगे।करियर में कुछ उन्नतिकारक अवसर हासिल हो सकते हैं। हालाँकि कामकाज में नये प्रयोग या फ़ेरबदल से आज भी आपको परहेज़ करना चाहिए। रोज़गार की दिशा में किए जाने प्रयास हक होंगे। यदि आप किसी कारणवश आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं, तो उसमें कुछ हद तक राहत मिल सकती है। भूमि -वाहन की ख़रीद-बिक्री में जल्दबाज़ी से बचना चाहिए। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
वृष राशि-आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। यदि आप करियर में कुछ परिवर्तन या फेरबदल करना चाहते हैं, तो आज अच्छे संकेत मिलने शुरू होंगे। आपके सोचे हुए कार्य सिद्ध हो सकते हैं। पूर्व नियोजित लम्बी यात्रा पर जाने का भी योग बन रहा है। आपकी रुचि धर्म-कर्म और अध्यात्म में रह सकती है। शासन-प्रशासन संबधी कार्य हल होंगे।

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। कामकाज़ संबंधी योजनायें प्रगति में रहेंगी। हालाँकि आज आपको जोख़िम वाले कार्यों से दूर रहना होगा। पैसों के लेनदेन में भी सावधनी की जरुरत है। पैसों को साथ लेकर भ्रमण करना जोखिमपूर्ण हो सकता है।

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। स्वरोज़गार की स्थापना की दिशा में किए जाने वाले प्रयास आज भी प्रगति में रहेंगे। यद्यपि आत्मविश्वास में आज भी कमी रह सकती है। शुभ कार्यों में धन ख़र्च होगा। पार्टनरशिप वाले कार्यों में लाभ होगा। यदि आप किसी प्रकार के विवाद से जूझ रहे हैं, तो उसका हल संभव है।

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। यदि आप किसी कार्ययोजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें आशानुकल प्रगति होगी। करियर संबंधी कार्यों भी प्रगति में रहेंगे।धन व संशाधनों की कमी के कारण रुके हुए कार्य आज भी सफलता की ओर बढ़ेंगे। हालाँकि अनावश्यक व लम्बी यात्रा से आज भी आपको परहेज करना चाहिए।
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे।प्रस्तावित कार्यों में प्रगति होगी। करियर में उन्नतिकारक अवसर हासिल हों सकते हैं। यद्यपि भागदौड़ अधिक रह सकती है। लाभ के साधनों से जुड़ने के योग बन सकते हैं। प्रतिष्ठित लोगों का सहयोग मिलना भी संभव है।
तुला राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर से ज़ुड़े कार्यों में आज भी उन्नति व प्रगति मिलने की संभावना बन रही है। स्वरोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास हल होंगे। प्रोपर्टी में निवेश संभव है। हालांकि व्यर्थ भ्रमण से आपको बचना होगा। घर में शुभ व धार्मिक कार्यों का आयोजन संभव है।

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। छोटी अर्थपरक यात्रा पर जाने का योग बन रहा है।नौकरी व्यवसाय से जुड़े कार्यों में आज भी आशानुकल प्रगति होगी। यदि आप स्वरोज़गार परक किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास आज भी आपका अच्छा रहने वाला है। आज आप करियर से संबंधित कोई अच्छा निर्णय भी ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग हिमाचल: एएसआई 3,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर संबंधी कार्यों में आज भी उन्नति व प्रगति के अवसर हासिल होंगे। लाभ के साधनों में सुधार संभव है। हालांकि निवेश संबधी मामलों में सोच-विचार की ज़रूरत है। करियर से जुड़े नये लोगों से व्यावसायिक संबंध स्थापित हो सकते हैं। यद्यपि मानसिक अस्थिरता भी रह सकती है।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर संबंधी समस्याओं का समाधन संभव है। रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास हल होंगे। घर व कार्यस्थल ख़ुशी में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है।
कुम्भ राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। आपके विशेष प्रयत्नों से करियर में कुछ अच्छी संभावनाऐं आपके लिए बन सकतीं हैं। प्रस्तावित कार्य प्रगति में रहेंगे। हालांकि भागदौड़ आज भी अधिक रह सकती है। आज आपको व्यर्थ भ्रमण व जोख़िम वाले कार्यों से बचना चाहिए।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। लाभ के साधनों में सुधार होगा। रुके हुए धन वापसी की अच्छी संभावना बन रही है। करियर में आज भी उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल हों सकते हैं। अधिकारी वर्ग से आप काम निकालने में सफल होंगे। परिवार के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग अथवा मार्गदर्शन से आपके रुके या उलझे हुए कार्य हल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: लोकतंत्र के महापर्व पर तीन पीढियां ने किया एक साथ मतदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *