राज्य एवं क्षेत्र के लिए एक मॉडल के तौर पर काम करेगा मानसखंड विज्ञान केंद्र

अल्मोड़ा । राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद  के सहयोग से राज्य में विज्ञान और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मानसखंड मंदिर मिशन और चार धाम महामार्ग विकास परियोजना के हिस्से के रूप में अल्मोड़ा में मानसखंड विज्ञान केंद्र विकसित किया है। 

जिसका  उद्देश्य  वैज्ञानिक दृष्टिकोण और मनोदृष्टि विकसित करने और लोगों के बीच सामान्य जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से तथा उद्योग और मानव कल्याण में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास और उनके अनुप्रयोगों को चित्रित कर महत्वपूर्ण ऐतिहासिक वस्तुओं, जो विज्ञान, प्रौद्योगिकी और उद्योग के विकास में मील के पत्थर का प्रतिनिधित्व करते हैं, को इकट्ठा करना, पुनर्स्थापित करना और संरक्षित करना, 

 विज्ञान शिक्षा और विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए विज्ञान संग्रहालय प्रदर्शनियों, प्रदर्शन उपकरणों और वैज्ञानिक शिक्षण सहायक सामग्री को डिजाइन, विकसित और निर्मित करना।

साथ ही प्रदर्शनियों, सेमिनारों, लोकप्रिय व्याख्यानों, विज्ञान शिविरों और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करके छात्रों और जनमानस के लाभ के लिए शहरों, और ग्रामीण क्षेत्रों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाना व स्कूलों और कॉलेजों में दी जाने वाली विज्ञान शिक्षा को पूरक बनाना और छात्रों के बीच वैज्ञानिक खोज, अनुभवात्मक शिक्षा, नवाचार और रचनात्मकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए स्कूल से बाहर विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन करना है इसके अलावा  विज्ञान शिक्षकों/छात्रों/युवा उद्यमियों/तकनीशियनों/विकलांगों/गृहिणियों और अन्य लोगों के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और उद्योग के विशिष्ट विषयों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना, विज्ञान प्रदर्शनियों और प्रदर्शन सहायता के विकास के लिए केंद्र स्थापित करना है 

मानसखंड विज्ञान केंद्र में  जलवायु परिवर्तन पर अत्याधुनिक इंटरैक्टिव गैलरी, फन साइंस पर इंटरैक्टिव और सहभागी प्रदर्शनी,पारंपरिक चिकित्सा पर प्रदर्शनी,खगोल विज्ञान पर शो के लिए तारामंडलइनोवेशन हब- छात्रों को नवाचार के लिए प्रेरित करने की सुविधा, विज्ञान गतिविधियों, व्याख्यानों और सेमिनारों के लिए सभागार साइंस पार्क की सुविधाएं मिलेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग : ट्रेन में महिला का बैग काट कर नगदी-जेवरात उड़ाए

साथ ही  शैक्षिक संवर्धन,विज्ञान शिक्षा को प्रयोगयतमक एवं अनुभवात्मक बनाना सामुदायिक सहभागिता, कौशल विकास

,विज्ञान और प्रौद्योगिकी में कैरियर मार्गदर्शन

विज्ञान को लोकप्रिय बनाना, विद्यार्थियों में विज्ञान, गणित , एवं प्रौद्योगिकी में रुचि , बढ़ाना , नवाचार के लिए प्रेरित करना इस विज्ञान केंद्र का प्रमुख उद्देश्य है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग: गंगा में नहाने के दौरान बहा दिल्ली का युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

यह विज्ञान केंद्र मानसखंड क्षेत्र के कस्बों तथा सुदूरवर्ती क्षेत्रों में छात्रों छात्राओं तथा जनमानस में विज्ञान के प्रति उत्सुकता एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ाने का काम करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग: अपडेट… बड़ा सड़क हादसा,वाहन खाई में गिरा, पांच की मौत, ये रहे मृतकों के नाम

 यह केंद्र भविष्य में पूरे राज्य एवं क्षेत्र के लिए एक मॉडल के तौर पर काम करेगा।  मुख्यमंत्री धामी के सफल मार्गदर्शन में  इस विज्ञान केंद्र की स्थापना हुई है इसी तर्ज पर उन्होंने पूरे राज्य के जिलों में विज्ञान केंद्रों के स्थापना हेतु प्रस्ताव पारित कर दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *