सुप्रभात…आज का पंचांग, आज श्रीमद भागवद के कुछ और अंश सुनें, आज का इतिहास जानें और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

4 जून 2022, शनिवार, ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 4 जून वर्ष का 155 वाँ दिन है। साल में अभी और 210 दिन शेष हैं। निर्दोष बच्चों के साथ दुर्व्यवहार विरोधी दिवस, सूर्योदयः- प्रातः 05:15:39, सूर्यास्तः- सायं 06:45:00
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, ज्येष्ठ माह, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि 28:52:00 तक तदोपरान्त षष्ठी तिथि, पंचमी तिथि के स्वामी नाग देवता हैं तथा षष्ठी तिथि के स्वामी भगवान कार्तिकेय जी हैं। पुष्य नक्षत्र 01:44:02 तक तदोपरान्त अश्लेषा नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि देव हैं तथा अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी बुध जी हैं। ध्रुव 28:19:13 तक तदोपरान्त व्याघात, आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से अदरक खाकर जायें। शुभ गुलिक काल 05:23:00 A.M से 07:07:00 A,M तक, आज का राहु काल 08:51:00 A.M से 10:35:00 A.M तक, यह तिथि समस्त शुभ कार्यों के लिए शुभ है तथा इस तिथि में ऋण किसी भी कीमत पर न दें।
आज सुनिए श्रीमद भागवद के कुछ और प्रसंग

आज इन प्रसिद्ध लोगों का है जन्मदिन
1936 – हिन्दी सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्री नूतन का जन्म हुआ था।
1948 – राष्ट्रीय काँग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक अनिल शास्त्री का जन्म लखनऊ में हुआ था।
1959 – रिलायंस समूह के अध्यक्ष और प्रसिद्ध व्यवसायी अनिल अंबानी का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1962 – आयुर्वेदिक औषधियों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रसिद्ध अचंत लक्ष्मीपति का निधन हुआ था।
2018 – मॉरीशस में हिन्दी कथा साहित्य के सम्राट साहित्यकार अभिमन्यु अनत का निधन हुआ था।
आज का राशिफल
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए काफी शुभ है। आपको किसी वस्तु या निजि व्यक्ति विशेष से प्रसन्नता मिल सकती है। यदि जमीन आदि खरीदने या बेचने का मन बना रहे हैं, तो आज आपको कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी व्यवसाय वालों के लिए आज का उन्नति व लाभकारक है। वहीं जिन लोगों को नौकरी व्यवसाय के दरकार हैं, उन्हें भी आज अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

वृष राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और शारीरिक रूप से आप काफी सक्रिय रहेंगे। आपके रुके हुए कार्य पूर्णता की ओर बढ़ेंगे। यदि आप किसी तकनीकि कार्य से जुड़े हैं, तो आज आप कोई विशेष उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। आप सामाजिक या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको राजकीय या किसी संगठन द्धारा सम्मानित किया जा सकता है। नौकरी व्यवसाय के लिए संघर्ष करने वालों को आज सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि-आज आप स्वयं की आर्थिक स्थिति का मूल्यांकन कर सकते हैं। अथवा आर्थिक स्थिति को कैसे मजबूत किया इस प्रकार का चिंतन/मनन भी कर सकते हैं। आपके दैनिक कार्य यथावत निर्विवाद चलते रहेंगे। आंशिक नेत्र विकार से आप पीड़ित रह सकते हैं।इसके अतिरिक्त धन अपव्यय की संभावना भी बन सकती है।

कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपके घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। नौकरी व्यवसाय में आपको तरक़्क़ी मिल सकती है। आपका कोई प्रिय कार्य भी पूरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  सैफ अली सिद्दीकी पर दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी

सिंह राशि-आज आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। धैर्य की कमी के कारण आप जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं। यदि बहुत आवश्यक न हो तो आज लम्बी यात्रा टाल देना उचित होगा। आर्थिक लेनदेन के मामलों में भी सावधानी की जरूरत है।
कन्या राशि-आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है।यदि आपका पैसा कहीं रुका हुआ है, तो आज वापसी का प्रयास तेज करें। आज आपको अपने कार्य की सफलता के लिए किसी सक्षम अधिकारी या सक्षम व्यक्ति की मदद लेनी चाहिए कार्य सिद्ध होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल ब्रेकिंग: जंगल में मिला लगभग 20 दिन पुराना सड़ा-गला अज्ञात शव

तुला राशि-यदि आप नौकरी करते हैं, तो आज आपको उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। आप स्थानपरिवर्तन भी कर सकते हैं। यदि आप नौकरी के लिए प्रयत्नशील हैं, तो आज आपको सफलता मिल सकती है। व्यवसाय वर्ग से जुड़े लोगों को भी अच्छे अवसर मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि-आज आपके बिगड़ते हुए कार्य भी सुधर सकते हैं। आप यदि छात्र हैं, तो आज आपको आपकी इच्छानुसार उच्च शिक्षा में प्रवेश मिल सकता है। विदेश गमन की इच्छा भी आपकी पूर्ण हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन: रेहड़ी फड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक तरसेम भारती पहुंचे सोलन, सुनी रेहड़ी फड़ी धारकों की समस्याएं

धनु राशि-आज आपको नियमित कार्यों में ही ध्यान केंद्रित रखना होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी आज आपको नही लेना चाहिए। स्वभाव में उग्रता के कारण आपका जीवनसाथी या परिजनों से मन मुटाव भी सम्भव है। हाँ यदि आप लेखन और शोध आदि के कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आप कुछ नया और अच्छा कर सकते हैं।
मकर राशि-यदि आपका जीवन साथी के साथ मनमुटाव चल रहा है, तो आज समझौते का प्रयास करें। आज आपको जीवन साथी की उन्नति/प्रगति से भी ख़ुशी मिल सकती है। आप के प्रस्तावितसभी कार्य पूर्ण होंगे और आपके दैनिक कार्य भी यथावत चलते रहेंगे।
कुम्भ राशि-आज आपके लम्बे समय से रूके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। नौकरी व्यवसाय के लिए किये गये प्रयास भी आज सफल होंगे। यदि आपका कोई अदालती विवाद चल रहा है, तो आज पक्ष आपके पक्ष में आ सकता है।
मीन राशि-आज आपके मन की गति धार्मिक गतिविधियों में ज्यादा रह सकती है। आपके काम सरलता से पूरे होंगे।यदि आप किसी बड़े पद पर कार्यरत हैं, तो आज आप समाजहित में कोई कार्य करवा सकते हैं। यदि आप लेखन के कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज कोई अच्छी रचना भी कर सकते हैं।
आपका दिन शुभ हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *