सुप्रभात…आज का पंचांग, आज होंगी यह परीक्षाएं, गणपति वंदना के साथ आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

04 सितम्बर 2022, रविवार,भारत में पोषाहार सप्ताह मनाया जा रहा है। गणेश महोत्सव की पूरे देश में धूम मची है। सूर्योदयः. प्रातः 05: 47: 00, सूर्यास्तः सायं 06: 13: 00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य दक्षिणायन, वर्षा ऋतु, भाद्रपद माह, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि 10: 40: 00 तक तदोपरान्त नवमी तिथि, अष्टमी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी हैं तथा नवमी तिथि की स्वामिनि दुर्गा जी हैं। ज्येष्ठा नक्षत्र 21ः 43: 00 तक तदोपरान्त मूल नक्षत्र,ज्येष्ठा नक्षत्र के स्वामी बुध देव हैं तथा मूल नक्षत्र के स्वामी केतु देव हैं। विषकुंभ योग 14: 23: 00 तक तदोपरान्त प्रीति योग, शुभ गुलिक 03: 29: 00 एएम से 05: 04: 00 एएम तक रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए। राहु काल 05: 04: 00एएम से 06: 39: 00 एएम तक, यह तिथि आभूषण, रत्न खरीदने और धारण करने के लिए शुभ है।
आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1825 : ब्रिटिशकालीन भारत के एक पारसी बुद्धिजीवी, शिक्षाशास्त्री और कपास के व्यापारी दादा भाई नौरोजी का जन्म हुआ था।
1941: भारतीय राजनीतिज्ञ सुशील कुमार शिंदे का जन्म हुआ था।
1949: अमेरिकी गोल्फर टॉम वाटसन का जन्म हुआ था।
1952: भारतीय अभिनेता ऋषि कपूर का जन्म हुआ था।
1962: भारतीय क्रिकेटर किरण मोरे का जन्म हुआ था।
1977: अमेरिकी रेसलर किआ स्टीवंस का जन्म हुआ था।
1981: अफ्रीकी, अमेरिकी फ्लिम गायक.गीतकार, निर्माता, नर्तक और अभिनेत्री बेयोंसे नोल्स का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1965 : अल्साटियन चिकित्सक और नोबेल पुरस्कार विजेता अल्बर्ट श्वित्ज़र का निधन हुआ था।
1986: अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी हांक ग्रीनबर्ग का निधन हुआ था।
2006 : ऑस्ट्रेलियाई प्राणीविद्, टेलीविजन मेजबान स्टीव इरविन का निधन हुआ था।
आज होंगी यह परीक्षाएं
UPSC NDA (II) 2022
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 4 सितंबरए 2022 दिन रविवार को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी(NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा (II) का आयोजन करेगी। इस परीक्षा के जरिए इंडियन आर्मीए नेवी और एयरफोर्स के 400 पदों पर भर्ती होगी। परीक्षा का मोड ऑफलाइन है। पहली बार इस परीक्षा में लड़कियां भी शामिल होने जा रही हैं।
UPSC CDS (II) 2022
4 सितंबरए 2022 को ही यूपीएससी की तरफ से कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन(CDS)-II की परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं। इस परीक्षा के जरिए कुल 339 पद भरे जाएंगे। आर्मीए एयरफोर्स और नेवी में नियुक्ति मिलेगी। इस परीक्षा में भी कई लाख उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं।
IBPS Clerk Prelims 2022
इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन(IBPS) 11 सरकारी बैंकों में क्लर्क पद पर भर्ती परीक्षा आयोजित करने जा रही है। 3 और 4 सितंबरए 2022 को आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स की परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं। बड़ी संख्या में उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे।

आज सुनें गणपति की यह सुरीली वंदना

आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

मेष राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्यों में सुधार की स्थिति बनेंगी। हालांकि जिन कार्यों में जोखिम की संभावना रहती है, उनसे आज भी आपको दूर रहना चाहिए। प्रस्तावित कार्यों में बाधा तो आ सकती है, लेक़िन आप परिश्रम से उन्हें अपने अनुकूल बनाने में सफल होंगे। भूमि-वाहन की ख़रीद.बिक्री में आज ज्यादा दिलचस्पी ना लें तो उचित रहेगा। धन-पैसों की योजनायें सफल होंगी, लेक़िन निवेश की स्थिति में आज भी सोच.विचार की जरूरत रह सकती है।यदि आप पैतृक संपत्ति को लेकर किसी प्रकार के विवाद में उलझे हुए हैं तो आज समाधान का रास्ता निकल सकता है।
वृष राशि.आज का दिन भी आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में आज भी उन्नती व प्रगति की संभावनाएं बनी रहेंगी। आर्थिक लाभ की अच्छी संभावना बन रही है। यदि आप भूमि,वाहन संबंधी खरीदने के बारे में विचाराधीन हैं। तो आज आप निर्णय लेने की स्थिति में रह सकते हैं। यदि आप रोज़गार की स्थापना हेतु प्रयासरत हैं, तो आज आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है।आज आपको विदेश संबंधी योजनाओं में अच्छी प्रगति मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर न्यूज : झंडूता का बैसाखी नलवाड़ मेला शुरू, एडीसी डा . निधि पटेल ने किया शुभारंभ

मिथुन राशि. आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य आज भी प्रगति में रहेंगे। यदि आप किसी महत्वपूर्ण कार्य की सफलता हेतु चिंतित हैं, तो आज आपको संबंधित काम की तरफ से अच्छी सूचना मिल सकती है। धन लाभ की भी अच्छी संभावना बन रही है। यदि आपने नौकरी हेतु पूर्व में कहीं आवेदन किया है, तो आज आपको शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी दैनिक आय के स्रोतों में स्थाई वृद्धि की आज अच्छी संभावना बन रही है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए उपलब्धि कारक रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  भारती पांडे चुनी गईं कैंपेन अगेंस्ट चाइल्ड लेबर (सीएसीएल) की पहली युवा राष्ट्रीय प्रतिनिधि

कर्क राशि. आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। हालाँकि आज आपको निर्णय लेने की स्थिति में सावधनी व जोख़िम वाले कार्यों में रिस्क लेने से बचना चाहिए। लेक़िन यदि आप रचनात्मक कार्योंएटेक्नोलॉजीए तार्किकता वाले कार्यों आदि से जुड़े व्यक्ति हैंए तो आज का दिन आपके लिए विशेष उपयोगी रह सकता है।

सिंह राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य आपके पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। आपके रुके हुए कार्य आज भी सुधार की स्थिति में रहेंगे। हालाँकि आज आप कामकाज को लेकर दिशाहीन भी हो सकते हैं। अतः आज आपको पूरे दिन की कार्य सूचि निर्धारित कर लेनी चाहिए। पारिवारिक विवाद रहने होने की संभावना भी बन सकती है। लेक़िन भाग्य की अनुकूलता के कारण आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी हल हो सकते हैं। यदि सन्तान सुख की प्रतीक्षा में हैंए तो आज आपको अच्छी सूचना मिल सकती है।
कन्या राशि. आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में आज भी आपको उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। आज आप शारीरिक रूप से काफ़ी ऊर्जावान और बौद्धिक रूप से काफ़ी क्रिएटिव रहने वाले हैं। धन लाभ की भी अच्छी संभावना बन रही है। यदि आप किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो उससे संबंधित आपको कोई अच्छी सूचना मिल सकती है।

तुला राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। कामकाज से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। हालाँकि आज आपको अपने नियमित कार्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सहकर्मियों अथवा अधिनस्थ कर्मचारियों के साथ तालमेल बनाये रखना होगा। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें। कुल मिलाकर आज आपको कामकाज व अन्य दैनिक गतिविधियों में सावधानी पूर्वक दिन व्यतीत करना चाहिए।

वृश्चिक राशि.आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कार्यों में उन्नति व प्रगति की अच्छी संभावना बन रही है। नौकरी वव्यवसाय से जुड़ी अपेक्षाएं पूर्ण होंगी और यदि किसी प्रकार की समस्या है, तो उसका आज निराकरण होगा। आज आपके मन मस्तिष्क में नये व रचनात्मक विचारों की प्रधानता रहेगी। शारीरिक तौर पर आज भी आप काफ़ी सक्रिय और सकारात्मक बने रहेंगे। आज आपके महत्वपूर्ण अथवा बहुप्रतीक्षित कार्य भी हल हो सकते हैं। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है।
धनु राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। यदि आप विद्यार्थी वर्ग से हैंएतो आज आप उच्च शिक्षा के संदर्भ में घर से दूर जा सकते हैं। प्रस्तावित कार्यों में सूझबूझ व परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी। हालाँकि पत्राचार व तार्किकता वाले कार्यों में आपको अच्छी प्रगति मिलने वाली है। लेक़िन आज आपको वाद.विवाद से दूर रहना होगाएतथा धन प्रबंधन विशेष ध्यान देना होगा।
मकर राशि.आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में निरंतर सुधार की संभावना बनी रहेगी। ख़ासकर यदि आप व्यापार से जुड़े व्यक्ति हैंएतो आज आपकी कोई महत्वकांक्षी योजना सफल हो सकती है। आज आपको धन लाभ भी हो सकता है। मित्र वर्ग और कुलिग जनों से सहयोग मिलेगा। परिवारिकजनों की प्रगति से ख़ुशी मिलने का भी योग बन रहा है। यदि आप रिश्ता ढूंढ़ रहे हैं, तो आज आपके लिए समृद्ध घर से रिश्ता आ सकता है।कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  राजनैतिक दलों/ प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के साथ डीएम ने की बैठक

कुम्भ राशि. आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में गत दिनों की अपेक्षा सुधार होगा।कामकाज को लेकर अनावश्यक भागदौड़ में कमी आयेगी। लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे। आपको किसी कार्य विशेष की सफलता से ख़ुशी मिल सकती है। यदि आपका कहीं पैसा रुका हुआ हैए तो आज सख्त लहज़े में संवाद करने से मामला सुधर सकता है। आप किसी अर्थपरक यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं। करियर से जुडी समस्याओं का समाधान संभव है।
मीन राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। कामकाज को लेकर आपकी योजनाओं में सफलता की संभावना बननी शुरू होंगी। यदि आप किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो आज आपको प्रगति मिल सकती है। प्रतिष्ठित लोगों के सहयोग से आपके काम हल हो सकते हैं। उच्च शिक्षा संबंधी व विदेश से जुड़े कार्यों में आज भी आपको प्रगति मिलने की संभावना बन रही है।लेक़िन यदि आप नौकरी वर्ग से हैं, तो आज जिम्मेदारी का उचित पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *