हल्दूचौड़ न्यूज : कांग्रेस ने फूंका यौन शोषण का आरोप झेल रहे भाजपा के ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर का पुतला

हल्दूचौड़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज हल्दूचौड़ मुख्य चौराहे पर ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश दुम्का की नेतृत्व में हरिद्वार के ज्वालापुर से विधायक सुरेश राठौर का पुतला दहन किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि बेटी पढ़ाओ—बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा का यह कोई नया कारनामा नहीं है। भाजपा नेताओं ने बार-बार इसी तरह से मातृशक्ति का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति का विधानसभा का सदस्य बने रहना औचित्य पूर्ण नहीं है और उनकी विधानसभा की सदस्यता समाप्त होनी चाहिए। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष हल्दूचौड़ ( बरेली रोड) क्षेत्र कैलाश दुम्का ने आए सभी कांग्रेसी साथियों का धन्यवाद किया साथ ही सरकार और उसके जनप्रतिनिधियों के गलत कारनामों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए समय-समय पर दिए सहयोग हेतु धन्यवाद दिया।
भाजपा का दांव : पुष्कर बने हीरो या बनेंगे बलि का बकरा

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश चंद्र दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नंदकिशोर कपिल, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश चंद्र तिवारी, डॉक्टर बालम सिंह बिष्ट, जिला प्रवक्ता कैलाश चंद्र बमेटा,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भास्कर भट्ट, मोहन सिंह जीना,दया किशन बमेटा, किसान कांग्रेस महासचिव हेमवती नंदन दुर्गापाल, ग्राम प्रधान रमेश जोशी, पूर्व प्रधान बालादत्त खोलिया, जीवनचंद्र दुम्का, कैलाश चंद्र दुम्का, महिला ब्लॉक अध्यक्ष जया कविदयाल, आशा भट्ट, दया किशन कबडाल, खीमानंद दुम्का, पुरषोत्तम जोशी, ललित मोहन ढौंढियाल, नवीन चंद्र दुम्का, हरीश चंद्र दुम्का, चंद्र बल्लभ खोलिया, रेवाधर भट्ट, कमलेश बमेटा, मुकेश चंद्र दुर्गापाल, चंद्रशेखर कबडाल आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

हमसे का भूल हुई …

आप अब हमारे साथ लगातार बने रह सकते हैं। नीचे दिए गए व्हाट्सअप लिंकों में से किसी को भी क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करें अपने मित्रों को भी यह लिंक शेयर करें। फिर आपको मिलेगी लगातार आपके फोन पर सत्यमेव जयते.काम की खबरें
sj media haouse sj media house 1

Sj media himachal Sj media house 20

यह भी पढ़ें 👉  दीपेश जोशी  देवा भाई बने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *