हल्द्वानी ब्रेकिंग : सुमित हृदयेश का तंज— सीएम नहीं जेपी नड्डा टीवी पर आकर प्रदेश की जनता से माफी मांगे इस भद्दे मजाक के लिए

हल्द्वानी। प्रदेश की राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर चल रहे अटकलों के दौर के बीच कांग्रेस के एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश ने भाजपा की खिल्ली उड़ाई है। उन्होंने दस वर्ष के कार्यकाल में कांग्रेस ने तीन मुख्यमंत्री बदले लेकिन भाजपा ने सात मुख्यमंत्री बदल कर नया इतिहास रचा है। अब भाजपा का आठवां मुख्यमंत्री कुर्सी पर बैठने को तैयार है।भले ही उसका नाम अभी सामे नहीं आया है। उन्होंने कहा है​ कि मुख्यमंत्री को मीडिरूा के सामने भेजने के बजाए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को टीवी पर आकर प्रदेश की जनता से भाजपा द्वारा प्रदेश के साथ किए जा रहे मजाक के लिए माफी मांगनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार दी लेकिन भाजपा ने प्रदेश की सरकार को विकास व लोकतांत्रिक सरकार देने के बजाए मुख्यमंत्रियों पर अपने प्रयोग जारी रखे। पांच साल के कार्यकाल में सरकार के तीसरे मुखिया की ताजपोशी की तैयारी हो रही है। उन्होंंनै कहा कि लोकतंत्र के साथ इससे भद्दा मजाक और क्या हो सकता है। भाजपा की डबल इंजन सरकार को प्रदेश की जनता नजदीक से देख रही है, उन्होंने कहा कि एक मुख्यमंत्री के हटा कर दूसरा बिठाना और दूसरे को हटा कर तीसरा बिठाना भाजपा के लिए शगल हो सकता है लेकिन यह अलग उत्तराखंड राज्य का सपना देखने वाले उन हजारों लोगों के सपनों को तोड़ने वाला है जिन्होंने राज्य निर्माण के लिए अपना बलिदान दिया।

आप अब हमारे साथ लगातार बने रह सकते हैं। नीचे दिए गए व्हाट्सअप लिंकों में से किसी को भी क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करें अपने मित्रों को भी यह लिंक शेयर करें। फिर आपको मिलेगी लगातार आपके फोन पर सत्यमेव जयते.काम की खबरें
sj media haouse

sj media house 1

Sj media himachal

Sj media house 20

यह भी पढ़ें 👉  सोलन न्यूज :मां शूलिनी आटो रिक्शा यूनियन का देवी जागरण आज, भंडारा कल दोपहर 12 बजे से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *