सुप्रभात…आज का पंचांग,आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

15 अक्टूबर 2022,शनिवार, सूर्योदय : प्रातः 06:16:00, सूर्यास्त : सायं 05:44:00
आज का पंचांग
विक्रम संवत : 2079, शक संवतः 1944, दक्षिणायन, शरद ऋतु, कार्तिक माह, कृष्ण पक्ष
षष्ठी तिथि 31:05:00 तक तदोपरान्त सप्तमी तिथि, षष्ठी तिथि के स्वामी भगवान कार्तिकेय जी हैं तथा सप्तमी तिथि के स्वामी भगवान सूर्य देव हैं, मृगशिरा नक्षत्र 14:23:00 तक तदोपरान्त आर्द्रा नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव हैं। आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु देव हैं। वरियन योग 14:23:00 तक तदोपरान्त परिघा योग, शुभ गुलिक काल 06:21:00 से 07:47:00 तक। आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। राहु काल 09:14:00 से 10:40:00 बजे तक। इस तिथि में तैलीय चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए और यह तिथि यात्रा, पितृ कर्म, मंगल कार्य आदि के लिए शुभ है।
आज इन विभूतियों का हुआ था जन्म
1542 : भारत की राजधानी दिल्ली पर शासन करने वाला मुगल वंश का सबसे प्रतापी सम्राट अकबर का जन्म।
1922 : प्रसिद्ध संगीतकार शंकर जयकिशन का जन्म।
1931 : भारत के 11वें राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म।
1952 : प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और छत्तीसगढ़ के दूसरे मुख्यमंत्री रमन सिंह का जन्म।
1957 : भारतीय निर्देशक मीरा नायर का जन्म।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1918 : शिरडी के सांई बाबा का निधन हुआ था।
1999 : भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्तिकारियों की प्रमुख सहयोगी दुर्गा भाभी का निधन हुआ था।
1961 :कवि, उपन्यासकार, निबन्धकार और कहानीकार सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला का निधन हुआ था।
1975 : पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध चित्रकार और मूर्तिकार देवी प्रसाद राय चौधरी का निधन हुआ था।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। आपके सोचे हुए कार्य बनने शुरू होंगे।हालाँकि कामकाज के सिलसिले में घर से दूर जाने का योग बन सकता है। प्रोपर्टी संबंधी मामलों में जल्दबाजी से बचना होगा। निर्णय लेने में संशय की स्थिति रह सकती है।यद्यपि आपके प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य हल होंगे। मित्र पक्ष से सहयोग मिल सकता हैं।
वृष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्यों में अपेक्षित प्रगति होगी। करियर में कुछ अच्छी संभावनाएं भी बन सकती है। रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास हल होंगे। सहकर्मियों व जान पहिचान के लोगों से धोखा मिल सकता है। आज आपको यथा संभव भ्रमण से भी बचना चाहिए।

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे।करियर में कुछ अच्छी संभावनाएं भी बन सकती है। लाभ साधनों में वृद्धि होना संभव है। ज़रूरी व प्रस्तावित कार्यो में प्रगति होगी। स्वरोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयासों में उम्मीद के अनुसार परिणाम प्राप्त हो होंगे। प्रोपर्टी से लाभ मिलने की संभावना बन रही है।

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। हालाँकि थोड़ी बहुत संघर्ष से भी आपको जूझना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी व निर्णय लेने में संशय की स्थिति रह सकती है। अनावश्यक धन ख़र्च भी संभव है। यद्यपि आपके ज़रूरी कार्य हल हो सकते हैं। विदेश संबंधी योजनाओं में प्रगति होगी। बहुत आवश्यक ना हो तो भ्रमण से भी परहेज़ करना चाहिए।।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। पूर्व दिनों की अपेक्षानुसार कामकाज़ में सुधार संभव है। यदि आप नौकरी/व्यावसाय संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे। पैसों की कमी के कारण रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी।
कन्या राशि- आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय में आपको उन्नति और प्रगति कारक अवसर पहासिल होंगे। करियर संबंधी अपेक्षाएं पूरी होंगी। यदि आप रोज़गार के लिए संघर्षरत हैं,तो आज आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में चल रहे मतभेद दूर होंगे। सन्तान पक्ष से ख़ुशी मिलेगी।

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। धन संबंधी मामलों में सुधार की संभावना बन रही है। शिक्षा और विदेश से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी। यदि आप स्थानपरिवर्तन के लिए प्रयासरत हैं, तो आज अच्छी संभावना बन रही है।हालाँकि आपको आर्थिक जोख़िम उठाने व लेनदेन में बहुत सावधानी रखने की जरुरत है। स्वास्थ्य कारणों से भी आप थोड़ी-बहुत परेशान रह सकते हैं।

वृश्चिक राशि-आज का दिन भी आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा।करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। आपके रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। यदि आप किसी नये कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसमें अपेक्षित प्रगति होगी।लेकिन पैसों के मामले में रिस्क लेना जोखिमपूर्ण हो सकता है। दूसरों में बहकावे में आने की संभावना भी बन रही है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री रेणुका जी ब्रेकिंग : सेना आधे घंटे में ढूंढ निकाला रेणुका झील में दो दिन पहले डूबे व्यक्ति का शव

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में प्रगति व उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे।यदि आप नये व्यवसाय की स्थापना के लिए प्रयत्नशील हैं, तो आज आपको अच्छी प्रगति मिल सकती है। घर में धार्मिक व मांगलिक उत्सव संभव है। विवाह संबंधी बाधाएं दूर होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग : प्रतिबंधित दवाइयों के जखीरे के साथ कार में बैठे चार युवक गिरफ्तार, तीन सोलन के गलानग गांव के हैं रहने वाले चौथा ऊना का निवासी

मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में उन्नति और प्रगति की संभावना बन रही है।यदि आप नौकरी व्यवसाय संबंधी अथवा अन्य किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज आपकी कार्य योजना में अच्छी प्रगति हो सकती है। पैसों के कारण रुके कार्य भी आगे बढ़ने शुरू होंगे।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। यदि आप किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें आज आपको आशानुकूल प्रगति मिल सकती है। लेक़िन अनावशयक धन ख़र्च भी संभव है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज तो प्रभावित नही होंगे,लेकिन कामकाज को लेकर कुछ अनअपेक्षित बाधाओं से जूझना पड़ सकता है। हालाँकि आपके प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य हल होंगे। जमीन,वाहन संबंधी योजनाएं सफल होंगी। घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। लेक़िन बिज़नेस पार्ट्नर के साथ मतभेद हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  काम की बात : लाल केला खाना होता है स्वास्थ्य के लिए लाभदायक, जानिए कैसे है पीले केले से अलग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *