हल्द्वानी न्यूज : सूरज रेकुनी बने शिवसेना थालाड़ी-रेकुना क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख, कल दोपहर बाद होगा सामाजिक कार्यों में लगे शिवसैनिकों का सम्मान समारोह

हल्द्वानी। शिवसेना प्रदेश उपप्रमुख रूपेंद्र नागर ने बताया मिशन 2022 को लेकर भीमताल विधानसभा में शिवसेना को मजबूत करने के लिए सूरज रेकुनी को थलाड़ी रेकुना का क्षेत्रीय प्रमुख बनाया है।

शिवसेना प्रदेश उपप्रमुख रूपेंद्र नागर

उन्होंने रैकुनी की नियुक्ति विधानसभा प्रभारी भीमताल मुकेश बिष्ट की संस्तुति पर की है। उधर नियुक्ति के बाद रैकुनी ने कहा वे अपने पूरे क्षेत्र में घर-घर शिवसेना का भगवा ध्वज लहराएंगे और घर-घर से शिवसैनिक तैयार करेंगे। सूरज रेकुनी के नियुक्त होने पर मंडल अध्यक्ष हेमंत कुमार, जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, कालाढूंगी विधानसभा प्रभारी मुकेश जोशी, महानगर अध्यक्ष हल्द्वानी सुनील गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष प्रमोद आर्य, मीडिया प्रभारी अभिषेक कश्यप व जिला संगठन मंत्री अशोक सिंधी आदि लोगों ने शुभकामनाएं दीं। उधर कल यानी रविवार की दोपहर ओखलकांडा ब्लॉक में रैकुना —थलाड़ी क्षेत्र में शिवसेना का एक कार्यक्रम रखा गया है जिसमें प्रदेश उप प्रमुख रूपेंद्र नागर शिवसैनिकों में जोश भर कर जनहित व समाज हित के कार्य करने के लिए उत्साहित करेंगे। कार्यक्रम में कुमाऊं मंडल अध्यक्ष हेमंत कुमार, कुमाऊं मंडल सचिव पदम पाल, सरजू प्रसाद पांडे, हल्द्वानी उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार व नगर सचिव पूरन सागर आदि पदाधिकारी पहुंचेंगे। कार्यक्रम के प्रभारी ओखल कांडा ब्लॉक प्रमुख गणेश बोरा वह सह प्रभारी सूरज रेकुनी है। इस कार्यक्रम में शिवसेना का महासंस्था अभियान चलाने वाले और जनहित के कार्य करने वाले शिव सैनिक साथियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल को हराकर उत्तरकाशी और यूएस नगर ने जीती टेनिस बाल क्रिकेट की अंडर -17 अंडर- 14 प्रतियोगिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *