राजनीति… #हल्द्वानी : तो कल नैनीताल जिले के ये दो नेता थाम सकते हैं कमल

हल्द्वानी। भीमताल विधानसभा सीट पर निर्दलीय के रूप में विजय हासिल करने वाले राम सिंह कैड़ा कल कमल थाम सकते हैं।

खबर है कि आठ अक्टूबर को राम सिंह ​कैड़ा भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि उनके भाजपा में जाने की चर्चाएं काफी पहले शुरू हो गई थी लेकिन अब उनके नजदीकी सूत्रबता रहे हैं कि उन्होंने भाजपा ज्वाइन करने का मन बना ही लिया है। इसके अलावा गत पंचायत चुनावों में भाजपा से निकाले गए वर्तमान जिला पंचायत सदस्य मोहन सिंह बिष्ट के बारे में भी यही चर्चाएं चल रही हैं।

मोहन सिं​ह बिष्ट ने टि​कट न मिलने पर भाजपा से नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया तो भाजपा हईकमान ने उन्हें पार्टी से बेदखल कर दिया था। उस चुनाव में उनके ही भाई को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया था,यह अलग बात है कि पार्टी का फॅैसला गलत साबित हुआ और मोहन सिंह बिष्ट विजयी हुए थे। अब मोहन सिंह के फिर वापसी करने की बातें सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य का कुलपति बिष्ट ने किए निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *