इंदिरा विकास यात्रा…#हल्द्वानी : वार्ड 6 के सुभाष नगर पहुंची यात्रा, घर घर जाकर लोगों से मिले सुमित, शाम को की जनसभा

हल्द्वानी। आज इंदिरा विकास संकल्प यात्रा के छठे दिन की यात्रा की शुरुआत हल्द्वानी कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में अवार्ड नंबर 6 के अजंता चौराहे से हुयी। यात्रा में युवा जोश के साथ साथ वरिष्ठजनों ने भी जोश के साथ हिस्सा लिया।


इंदिरा विकास संकल्प यात्रा अजंता चौराहे से शुरू होकर जनसंपर्क के माध्यम से पूरे सुभाष नगर वार्ड में गयी। इस दौरान सुमित हृदयेश ने स्थानीय निवासियों से सीधा संवाद किया। सुमित हृदयेश ने बताया कि सुभाष नगर वार्ड पूरे उत्तराखंड में सबसे सुंदर वार्ड है और यहाँ के गणमान्य निवासियों का ह्रदय भी दया और ममता से भरपूर है, उनको हमेशा इस वार्ड से अभूतपूर्व प्यार और अपनापन मिला है।


जनसंपर्क कार्यक्रम के उपरांत वार्ड-6 के पार्षद नरेन्द्र जीत सिंह ‘रोडू’ के नेतृत्व में दुर्गा माता मंदिर के पास जनसभा के साथ के उपरांत आज की यात्रा का समापन हुवा। जनसभा में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने डॉ. इंदिरा हृदयेश के कार्यो और उनके व्यक्तित्व पर अपने विचार रखे और सुमित को आगामी विधानसभा चुनाव में भारी वोटों से जीत के लिए शुभकामनाएं भी दीं। सुमित हृदयेश ने सभी का आभार व्यक्त करते हुवे स्व. डॉ इंदिरा हृदयेश के अधूरे विकास कार्यो को पूरा करने का संकल्प लिया।


आज की इंदिरा विकास संकल्प यात्रा मे विक्की त्रिपाठी, विकास छिमवाल, दीप चंद्र पाठक, हरीश परगाई, एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, सतनाम सिंह छतवाल, गुरप्रीत प्रिंस, अमरजीत सिंह बिंद्रा, राजेन्द्र खत्री, अमरजीत सिंह सेठी, बलवन्त सिंह आनंद, अमरजीत सिंह कपूर, कुलदीप सिंह सेठी, गुरविंदर सिंह कोहली, आदर्श पाल सिंह, विकास गुणवंत, अभिनव छिमवाल, हर्षित जोशी, कैलाश कुंवर, मनीष मटियानी आदि का विशेष सहयोग रहा।

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  राजनैतिक दलों/ प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के साथ डीएम ने की बैठक

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *