हरिद्वार ब्रेकिंग : नहीं रहे पूर्व विधायक व कांग्रेसी नेता अमरीश कुमार

हरिद्वार। पूर्व विधायक व भाई जी के नाम से पहवाने जाने वाले कांग्रेसी नेता अमरीश कुमार का निधन हो गया है। वे पिछले दो महीने से बीमारी के कारण मैक्स चिकित्सालय दिल्ली में भर्ती थे। अमरीश कुमार के निधन की खबर से उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने मंगलवार की देर रात अंतिम सांस ली। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


अमरीश कुमार को उत्तर प्रदेश विधान सभा में सर्वश्रेष्ठ विधायक का भी पुरस्कार मिला था। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था।


उनके करीबी राजन मेहता के अनुसार अमरीश कुमार काफी समय से बीमार चल रहे थे। लगभग दो महीने मैक्स अस्पताल में भर्ती रहे। मंगलवार देर रात उन्होंने आखिरी सांस ली। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कंगना रनौत ने हिमाचल सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, प्राकृतिक आपदा के लिए दिए गए 1800 करोड़ का मांगा हिसाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *