अल्मोड़ा—- नगरपालिका के 8 कर्मचारियों का स्थानांतरण होने पर पालिका द्वारा दी गई भावभीनी विदाई

अल्मोड़ा-  नगर पालिका मैं कार्यरत 8 वरिष्ठ सहायकों का स्थानांतरण अन्य निकायों में होने से नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई देकर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

स्थानांतरण किए गए कर्मचारियों में मुकेश भंडारी वरिष्ठ सहायक का स्थानांतरण नगर पालिका गदरपुर ,श्यामलाल वरिष्ठ सहायक नगर पालिका परिषद पिथौरागढ़, नवीन बिष्ट सहायक नगर पालिका परिषद जसपुर, राजू पांडे वरिष्ठ सहायक नगर पालिका परिषद जसपुर,रविंद्र कुमार  मेहरा वरिष्ठ सहायक नगर पालिका परिषद सितारगंज, भुवन चंद्र जोशी वरिष्ठ सहायक नगर पालिका नगर पंचायत लालकुआं, आनंद सिंह वरिष्ठ सहायक नगर पालिका परिषद रामनगर तथा किशन सिंह बिष्ट वरिष्ठ सहायक का स्थानांतरण नगर पंचायत गरुद्र के लिए हुआ है।

पालिका अध्यक्ष के प्रकाशन जोशी द्वारा इन सभी स्थानांतरण कर्मचारियों द्वारा नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा में किए गए कार्य की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।और कहा कि आगे भी इसी तरह जहां भी रहेंगे अपने कर्तव्य पथ का इमानदारी से निर्वाहन करेंगे इस अवसर पर इन सभी स्थानांतरित कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और शॉल ओड़ाकर विदाई दी गई।

इस विदाई समारोह में पालिका सभासद जगमोहन सिंह बिष्ट, सौरभ वर्मा, दीप्ति सोनकर, हेमचंद तिवारी, राजेंद्र तिवारी, दीपा साह, तरन्नुम बी, दीपक वर्मा तथा पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी, सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, तह बाजारी निरीक्षक कमल कुमार पाठक, मुख्य पर्यावरण निरीक्षक राजपाल पवार, बसंत बल्लभ पांडे,  हरीश चंद्र सिंह बिष्ट, दीपचंद जोशी, सिटी मिशन मैनेजर मनोज कर्नाटक, रमेश तिवारी, विजय पवार,  ,शीला आर्या, बसंती देवी ,लीला रावत, कांता दुमका ,चंदन सिंह व जीवन सिंह ऐरी सहित पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड न्यूज़: भीषण गर्मी के बीच पहाड़ों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *