नमस्कार, युवाओं के लिए संग्रहणीय— आज का इतिहास, ये परीक्षा है आज और भी बहुत कुछ खास

ग्रेगेरियन कैलेंडर के अनुसार आज इस वर्ष का 318 वॉ दिन है। साल में अभी और 47 दिन बाकी हैं। भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस- बाल दिवस

आज होगी यह परीक्षा परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, UPSC NDA 2021 परीक्षा आज होगी। इस परीक्षा में देश भर में 2 लाख से अधिक महिलाओं समेत कुल पांच लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
आज का इतिहास

ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1681 में बंगाल के अलग रियासत बनने की घोषणा की।
अमेरिका में 1914 में पहली मूक हास्य फीचर फिल्म “तिल्लीस पंचर्ड रोमांस” रिलीज हुई।
ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) ने 1922 में ब्रिटेन में रेडियो सेवा शुरू किया। वह ब्रिटेन में रेडियो प्रसारण करने वाली पहली संस्था बनी।
ब्रिटेन की राजकुमारी ऐन ने 1973 में आम नागरिक से शादी की। इससे पहले राजघराने में ऐसा नहीं हुआ था।
चीन के राष्ट्रपति जियांग जेमिन ने 2002 में अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
भारत तथा पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने 2006 में नयी दिल्ली में एंटी-टेरेरिज्म मैकेनिज्म बनाने पर सहमति जतायी।
डेनमार्क के प्रधानमंत्री आन्द्रे फ़ाग रासमुस्सेन ने 2007 में लगातार तीसरी बार देश का कार्यभार सम्भाला।
पूर्व केन्दीय मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के नेता अजीत पांजा का 2008 में निधन।

14 नवंबर को जन्मे व्यक्ति
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म 1889 में हुआ।
भारत प्रसिद्ध हिन्दी कवि बलवीर सिंह रंग का जन्म 1919 में हुआ।
अमेरिकी अभिनेत्री वरोनिका लेक का जन्म 1922 में हुआ।
स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख नेता और भारत में उदारवादी एवं मुक्त आर्थिक नीतियों के समर्थक पीलू मोदी का जन्म 1926 में हुआ।
ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट का जन्म 1971 में हुआ।

14 नवंबर को हुए निधन
भारत की क्रिकेट टीम के प्रथम टेस्ट कप्तान सी. के. नायडू का निधन 1967 में हुआ।
प्रसिद्ध गौड़ीय वैष्णव गुरु तथा धर्मप्रचारक भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद का निधन 1977 में हुआ।
भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री लक्ष्मीचंद जैन का निधन 2010 में हुआ।
प्रसिद्ध बाल साहित्यकार एवं संपादक हरिकृष्ण देवसरे का निधन 2013 में हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  'मेरी नहीं, दिल्ली वालों की चिंता करो, मैं जेल से जल्द बाहर आऊंगा'- आतिशी और सुनीता से बोले केजरीवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *