उत्तराखंड…यहां आल्टो खाई में गिरी, पांच की मौत, एक गंभीर

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। हदसा रासू- यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मखाल के समीप हुआ। कार में कार में 6 लोग सवार थे।


सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हैं जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


प्राप्त समाचार के मुताबिक आज शनिवार की सुबह यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मखाल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। एक अन्‍य गंभीर रूप से घायल है। सभी स्‍थानीय निवासी बताए जा रहे हैं।


बता दें कि उत्तराखंड में 24 घंटे के अंतराल में यह दूसरी बड़ी सड़क दुर्घटना है। शुक्रवार को चमोली जिले में टाटा सूमो हादसे का शिकार हो गई थी जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर नगर परिषद का कूड़ा स्टोर जल कर राख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *