अयोध्या न्यूज : अपने जन्मदिन राम लला के दर्शन करने पहुंचे हिमाचल के गवर्नर, कहा -अयोध्या उत्तर प्रदेश की जीडीपी बन गई

अयोध्या । रामलला का दर्शन करने को राज्यपालों के आने का सिलसिला जारी है। रविवार को गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मेघालय के राज्यपाल फागू चौहान औऱ सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने भगवान रामलला का दर्शन किया तो सोमवार को परिवार सहित हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला अयोध्या पहुंचे।

रामलला का दर्शन पूजन किया। इससे पहले अयोध्या पहुंचने पर सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।


हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला का जन्मदिन होने से भाजपा पदाधिकारियों ने खास अंदाज में जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर केक काटकर परिवार के साथ जन्मदिन मनाया।

उपस्थित सभी लोगों ने जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि भगवान श्री राम हम सभी लोगों के आराध्य हैं। भगवान राम से ही पूरे भारत की अस्मिता जुड़ी है।

भगवान राम से राष्ट्र के उन्नयन की कामना करता हूं। कहा कि पहले की अयोध्या में और आज की अयोध्या में बहुत अंतर आ गया है। पहले अयोध्या सूनी थी, अब राम आ गए हैं तो अयोध्यापुरी तरह से लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन: 450 पार पहुंचा डायरिया का आंकड़ा, 12दिन में ही इतने मामले आए सामने

दूसरे शब्दों में कहें तो अयोध्या उत्तर प्रदेश की जीडीपी बन गई है। इस दौरान सभी देशवासियों को हिमाचल राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने रामनवमी की शुभकामनाएं भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड में सात फीसदी तक बढ़े बिजली के दाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *