क्रांति कुटीर में होली मिलन समारोह , कुमांउनी, गढ़वाली,हिंदी गीतों ने लुटी महफिल 

अल्मोड़ा। यहां क्रांति कुटीर पूर्वी पोखरखाली स्थित ग्रीन हिल ट्रस्ट की निदेशक डॉ वसुधा पंत के निवास में बुधवार को होली मिलन समारोह में महिला होली की जबरदस्त महफिलें जमीं। महिलाओं ने तरह-तरह की होली गाकर खूब वाहवाही लूटीं। मैय्या जगमग ज्योत जगाओ… आज अवध में होली खेलते दशरथ के लाल…..रंग मत डाले सवारियां…..होली खेली मनाने में दिगम्बर…. दय्या रे दय्या बड़ा नटखट है तेरा लाल…इस दौरान महिलाओं से लेकर बुजुर्ग और बच्चे तक होली गायन में मस्त रहे। साथ ही भूषण पांडे ने ओ मेरी जोहरा जफी तुझे मालूम और.हाल क्या है जनाब का…गीतों के गायन के साथ कुमाउनी गानों में जमकर महफ़िल लूटीं।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, संजय बिष्ट, जगत भट्ट, सुरेश लोहनी, राधा तिवारी, पूनम पांडेय, प्रो ए हामिद, गिरीश मलहोत्रा, प्रो अमिता अग्रवाल, माया जोशी, पुष्पा वल्दिया, माया भोज, तुलसी सिराडी, श्वेता उपाध्याय, आशुतोष पंत, विनायक पंत, डॉ जगदीश चन्द्र दुर्गापाल, सुरेश कांडपाल, भूपेंद्र वल्दिया, भूषण पांडे,राहुल पंत, मनोहर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड में सात फीसदी तक बढ़े बिजली के दाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *