हल्द्वानी…अच्छी खबर : सक्रिय हो गया पश्चिमी विक्षोभ, 11 जून से होगी बारिश

हल्द्वानी। मानसून को लेकर मौसम विभाग  ने ताजा भविष्यवाणी की है। विभाग के अनुसार अब 11 जून से उत्तर भारत में गर्मी से राहत मिल सकती है।

विभाग के अनुसार उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 11 जून से थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन पूरी राहत के लिए मानसून की झमाझम बारिश का इंतजार करना पड़ेगा। वैसे तो 29 मई को ही केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन देश के अन्य हिस्सों में मानसून का कोई अता-पता नहीं है।

ब्रेकिंग न्यूज …पाकिस्तान में हिंदू मंदिर फिर बना निशाना, देवी-देवताओं की मूर्तियां कीं खंडित

इन सबके बीच मौसम विभाग ने एक अच्छी खबर दी है। आईएमडी मुताबिक 15 जून से देश के मध्य और उत्तर के मैदानी इलाकों में मानसून की रफ्तार में तेजी आने की संभावना है।
मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने देश के मध्यवर्ती और उत्तरी मैदानी इलाकों में भी वर्षा होने की संभावना है।

काम की बात… नींबू को इन तरीकों से करें स्टोर, लंबे समय तक रहेंगे फ्रेश

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर न्यूज : विधायक त्रिलोक जमवाल ने कार्यकर्ताओं को दिए चुनाव लड़ने के टिप्स

भारत में वार्षिक वर्षा की करीब 70 प्रतिशत मानसून के मौसम में होती है और इसे देश की कृषि आधारित आर्थिकी के लिए बेहद अहम माना जाता है। इस साल मानसून अपने सामान्य समय से दो दिन पहले 29 मई को केरल पहुंचा था।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग हिमाचल : सिरमौर जिले के पच्छाद क्षेत्र के शामपुर गांव निवासी अशोक कपूर बने Dream11 में करोड़पति

उत्तराखंड… रेलवे स्टेशन के पास खंडहर में मिली महिला की अधजली लाश

हालांकि एक जून से वर्षा औसत से 42 प्रतिशत कम रही है। मानसून की सक्रियता को लेकर मौसम विभाग ने बड़ी जानकारी दी है। विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून के जल्द ही तेज गति से आगे बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर ब्रेकिंग : सरकारी नौकरी न मिलने से इंजीनियर युवक ने नानी के घर फंदा लगाकर की दी जान

उत्तराखंड… रिश्वत लेता कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जून के अंतिम सप्ताह में ही मानसून पश्चिमी यूपी तक पहुंचने के आसार हैं। इसी के बाद गर्मी से राहत मिलेगी। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी यूपी में मानसून 25 से 30 जून के बीच दस्तक देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *