उत्तराखंड… रेलवे स्टेशन के पास खंडहर में मिली महिला की अधजली लाश

देहरादून। कोतवाली नगर क्षेत्र में रीठा मंडी के पास रेलवे ट्रैक के किनारे खंडहर में महिला का अधजला शव मिला है। महिला का अधजला शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

जानकारी के मुताबिक लक्की बाग पुलिस चौकी को सूचना मिली थी कि रेलवे ट्रैक के किनारे खंडहर में महिला का अधजला शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से मामले की जानकारी एकत्र की। शव की हालत देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। महिला का शरीर आधा जला हुआ था। उसके चेहरे पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे।

उत्तराखंड… रिश्वत लेता कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार


पुलिस ने बताया कि महिला की अभीतक शिनाख्त नहीं हो पाई है। हालांकि महिला के दाहिने हाथ पर विमला लिखा हुआ है। साथ ही बाएं हाथ पर दो बच्चों के टैटू बने हुए हैं। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई।

इसके साथ ही मौके से साक्ष्य भी एकत्र किए गए। कोतवाली नगर प्रभारी विद्या भूषण नेगी ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए मोर्चरी में रखवाया गया। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं, पुलिस कार्रवाई जारी है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महिला का चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राजगढ़ न्यूज : VIDEO/ राजीव बिंदल ने राजगढ़ में पन्ना प्रमुखों को दिये चुनावी टिप्स, बोले-शहरी, ग्रामीण या स्लम किसी भी क्षेत्र में कोई घर अब कच्चा नहीं रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *