सितारगंज…#जय किसान : मेहनतकश अनिलदीप को मिलेगा उत्तराखंड रत्न सम्मान

नारायण सिंह रावत
सितारगंज।
परंपरागत के साथ आधुनिक खेती को बढ़ावा दे रहे क्षेत्र के प्रगतिशील काश्तकार अनिलदीप महाल को उत्तराखंड रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा।

मेरठ की संस्था इंडिया कॉन्फ्रेंस आफ इंटेलेक्चुअल की ओर से 31 अक्टूबर को देहरादून में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। बता दें कि कृषि हमारे देश की आर्थिक व्यवस्था का एक प्रमुख एवं मजबूत आधार है।

समय में बदलाव के साथ ही खेती के परंपरागत तौर तरीकों में भी बदलाव की जरूरत महसूस की जाने लगी है, ताकि काश्तकारों का आर्थिक एवं सामाजिक स्तर ऊंचा उठ सके। वह लाभप्रद खेती से जुड़ें। इस बात को क्षेत्र के प्रगतिशील किसान अनिलदीप महाल ने बेहतर ढंग से महसूस किया।

साथ ही उन्होंने कृषि के परंपरागत तरीकों के साथ ही इसे आधुनिक स्वरूप देने का निर्णय भी लिया। ताकि खेती करना घाटे का सौदा बन कर न रह जाए। साथ ही किसानों की आय बढ़े । इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए अनिलदीप महाल ने पिछले सीजन में गेहूं की नीला, बैगनी आदि विभिन्न प्रजातियों की फसलें उत्पादित की।

इसके अलावा उन्होंने अधिक उत्पादन देने वाली चावल की लाल, काला, नीला व हरा किस्म की विभिन्न फसलों की पैदावार उगाई। जिसने उन्हें बेहतर सफलता प्राप्त हुई। इससे उत्साहित अनिलदीप महाल ने मौजूदा फसल सत्र में लाल केला, लाल अंजीर ,लाल भिंडी की फसलें उगाई हैं। साथी पीला तरबूज वह सफेद भिंडी की फसलों का भी शानदार उत्पादन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : पहले दी नौकरी, फिर तलाक होने का आवश्वासन देकर बना लिए शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर धमकाने लगा, केस दर्ज

अब तक उत्तराखंड किसान सम्मान सहित विभिन्न पुरस्कारों से नवाजे जा चुके अनिलदीप किसानों को बेहतर आर्थिक संबल प्रदान करने के इच्छुक हैं। उनके इन प्रयासों को मेरठ की संस्था इंडिया कॉन्फ्रेंस आफ इंटेलेक्चुअल ने पहचाना है। प्रगतिशील एवं आधुनिक खेती के लिए उन्हें इस वर्ष उत्तराखंड सम्मान के लिए चुना गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड …सड़क हादसे में इकलौती बेटी की मौत, माता- पिता घायल

संस्था की सचिव निधि शर्मा ने उन्हें इस आशय का पत्र जारी करते हुए अवगत कराया है कि 31 अक्टूबर को इंटरनेशनल स्कूल देहरादून के ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें यह गौरव प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  3 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

उत्साहित अनिलदीप महाल कहते हैं कि खेती ग्रामीण स्वावलंबन का एक मजबूत जरिया है। भारत जैसे देश में खेती को मजबूत एवं काश्तकारों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बना कर ही देश आर्थिक रूप से प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकता है।

पको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *