कुल्लू ब्रेकिंग : कालूनाला में ग्लेशियर में दबे जेसीबी चालक का शव मिला, दो घंटे कंधे पर शव रखकर पुलिस ने पहुंचाया सड़क तक

कुल्लू। मनाली के अंतर्गत जगतसुख गांव के कालूनाला में ग्लेशियर में दबे जेसीबी ऑपरेटर का शव बरामद हो गया है। लगभग 24 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम ने शव को कब्जे में लिया। डीएसपी मनाली ने चालक का शव बरामद होने की पुष्टि की है। करीब दो घंटे तक पैदल कंधे पर रखकर शव को सड़क तक पहुंचाया जा सका।

करीब दो घंटे पैदल चलकर कंधों पर उठाकर शव को सड़क तक पहुंचाया गया। गौरतलब है कि गुरुवार को जगतसुख के कालू नाले में हिमस्खलन हुआ था।


इस दौरान चार मजदूर इसकी चपेट में आ गए। इनमें से तीन को हल्की चोटें आई थीं, जबकि जेसीबी को चलाने वाला चालक बर्फ में दब गया था। बर्फ में दबे व्यक्ति की पहचान कांगड़ा के बोह गाव निवासी राजेश कुमार रूप में हुई है।

राजेश कालूनाला में बन रहे बिजली प्रोजेक्ट में कार्यरत था। गुरुवार को दिनभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद भी उसका पता नहीं चला। आज सुबह पुलिस पुलिस ने फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि शव को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। करीब दो घंटे तक पैदल कंधे पर रखकर शव को सड़क तक पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बद्दी की दो फैक्ट्रीयों में लगी भीषण आग,कारणों का नहीं पता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *