हल्द्वानी…विधायक सुमित हृदयेश की अगुवाई में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का आगाज

हल्द्वानी। यहां देश् के गणतंत्र दिवस के साथ ही कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का श्रीगणेश भी हो गया। दो माह तक चलने वाली इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस लोगों तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास करेंगे। हल्द्वानी में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा काठगोदाम, बमौरी और बनभूलपुरा से अलग—अलग निकाली गई। विधायक सुमित हृदयेश ने यात्रा की अगुवाई की।


पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा एक्सटेंशन वर्जन ही है। इस दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि वो इस यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार की विफलताओं को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं, हाथ सै हाथ जोड़ो अभियान दो महीने तक चलेगा।

इसके माध्यम से सामाजिक सौहार्द, एकता और अखंडता का संदेश दिया जा रहा है। इस यात्रा के जरिये कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर, बूथ-बूथ तक जाएंगे। अंत में समापन पर राज्य स्तरीय बड़ी रैली निकाली जाएगी।

यात्रा में कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष राहुल छिम्मवाल, हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के पर्यवेक्षक अनुपम शर्मा, प्रदेश महासचिव गोविंद सिंह बिष्ट, काठगोदाम ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, हेम पाण्डे, हरीश मेहता, शोभा बिष्ट, बिमला सांगुड़ी, मंजु सांगुड़ी, नीमा भट्ट, पुष्पा सम्मल, गीता बहुगुणा,पार्षद राजेंद्र जीना, पार्षद राधा आर्या, पार्षद मो. गुफ़रान, पार्षद लईक क़ुरैशी, पार्षद तौफ़ीक़, पार्षद शकील अंसारी, सुहेल सिद्दीक़ी, अब्दुल राज़िक, शकील सलमानी, मुकुल बलूटिया, जीवन कार्की, त्रिलोक बनौली, सौरभ भट्ट, प्रेम बिष्ट, नेत्रबल्लभ जोशी, संदीप भैसोडा, गुरप्रीत प्रिंस, लाल सिंह पवार, शैलेंद्र दानु, विनोद कुमार, संजय जोशी, वरुण भाकुनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : नोएडा से ऋषिकेश घूमने आए युवा पर्यटकों के ग्रुप में से तीन लोग गंगा में बहे, एक युवती को बचाया, युवक- युवती लापता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *