सुप्रभात : जानें आज का पंचांग, सुनें शनि देव को प्रसन्न करने वाले कई भजन, पढ़ें आज का इतिहास और भी बहुत कुछ

5 जून 2021, शनिवार को दशमी तिथि समाप्ति 6:15:00 तदोपरांत एकादशी है। दशमी तिथि के स्वामी यमराज जी हैं तथा एकादशी तिथि के स्वामी विश्वदेव जी हैं। शनिवार के दिन पीपल के नीचे हनुमान चालीसा पढ़ने और गायत्री मंत्र का जाप करने से भय नहीं लगता है और समस्त बिगड़े काम बनने लगते हैं। आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से अदरक खाकर जाएं।

सुनें भगवान शनि कैसे प्रसन्न होंगे हनुमान जी की वंदना से

https://youtu.be/EUzEaGXRDns

सुनें शनि चालीसा स्व. महेंद्र कपूर के स्वर में

सूर्योदयः- प्रातः 05:15:55, सूर्यास्तः- सायं 06:45:09, विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943
आयनः- उत्तरायण, ऋतुः- ग्रीष्म ऋतु, मासः- ज्येष्ठ माह, पक्षः- कृष्ण पक्ष, तिथिः- दशमी तिथि समाप्ति 6:15:00 तदोपरांत एकादशी, तिथि स्वामीः- दशमी तिथि के स्वामी यमराज जी हैं तथा एकादशी तिथि के स्वामी विश्वदेव जी। नक्षत्रः- रेवती 11:28:00 तक तदोपरान्त अश्विनी नक्षत्र,
नक्षत्र स्वामीः- रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध देव हैं तथा अश्विनी नक्षत्र के स्वामी केतु देव जी हैं। योगः- सौभाग्य 03:03:06 तक तदोपरान्त शोभन, गुलिक कालः- शुभ गुलिक काल 05:22:00 A.M से 07:07:00 P.M बजे तक। राहुकालः- राहुकाल 08:51:00P.M से 10:35:00 P.M बजे तक।

शनिदेव को प्रसन्न करने वाला यह भजन अवश्य सुनें

यह भी पढ़ें 👉  हनुमान जयंती: हनुमान जन्मोत्सव पर आज राजधानी देहरादून में निकलेंगी शोभायात्राएं
https://youtu.be/OabTE_KuzkA

आज का इतिहास
1989 – ईरान के धार्मिक नेता अयातुल्लाह रोहेल्लाह खुमैनी का देहांत।
2001 – शाही हत्याकांड जांच आयोग के एक सदस्य माधवन के इस्तीफ़े से नेपाल में शाही परिवार की जांच का कार्य अवरुद्ध।
2002 – भारत की सीमा पर साझा गश्त के प्रस्ताव को पाकिस्तान ने खारिज किया।
2005 – ताइवान ने अपनी पहली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2008 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती घोटाले की जाँच सीबीआई से कराने का भारत सरकार को निर्देश दिया। एलेन परेरा ने बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक का कार्यभार सम्भाला। अमेरिका ने भारत व चीन को निगरानी सूची में डाला।
2017- सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 डी-1 का सफल प्रक्षेपण।

यह भी पढ़ें 👉  बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे ने कैंची धाम के दर्शन किए, देखें वि​डियों

5 जून को जन्मे व्यक्ति
1972 – योगी आदित्यनाथ – उत्तर प्रदेश राज्य के 21वें मुख्यमंत्री हैं।
1961 – रमेश कृष्णन – भारत के प्रसिद्ध टेनिस प्रशिक्षक और पूर्व टेनिस खिलाड़ी हैं।
1946 – प्रेम खंडु थंगुन – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा अरुणाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री थे।
1939 – सुब्रमण्यम रामास्वामी – भारतीय राज्य पुदुचेरी के भूतपूर्व चौथे मुख्यमंत्री थे।
1901 – गोविंद शंकर कुरुप (ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मलयाली भाषा के एक प्रसिद्ध साहित्यकार)
1892 – सिकन्दर हयात ख़ान – स्वतंत्रता पूर्व औपनिवेशिक काल में पंजाब राज्य के प्रधानमंत्री थे।
1879 – एन. एम. जोशी – भारत में ‘ट्रेड यूनियन आंदोलन’ के जन्मदाता थे।

यह भी पढ़ें 👉  कई वर्षों बाद मंगलवार को आई हनुमान जयंती, हनुमान मंदिरों में सुबह से ही लगा भक्तों का तांता

5 जून को हुए निधन
2020 – वेद मारवाह – दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर थे।
1996 – कुबेरनाथ राय – ललित निबंध में विशिष्ट योगदान के लिए जाने जाते हैं।
1942 – मास्टर मदन – प्रतिभाशाली ग़ज़ल और गीत गायक
5 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

उत्सव व त्योहार

विश्व पर्यावरण दिवस
समग्र क्रान्ति दिवस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *