ब्रेकिंग न्यूज : सिक्किम में कुमाऊं रेजीमेंट की गाड़ी खाई में गिरी, तीन जवानों की मौत, तीन घायल

गंगटोक। पूर्वी सिक्किम में कुमाऊं रेजिमेंट का एक वाहन पहाड़ी से नीचे गिरने की खबर आ रही है। इस हादसे में तीन जवानों की मौत और इतने की सैनिकों के घायल होने की जानकारी आ रही है। फिलहाल यह पता नहीं हो सका है कि हादसे में जान गंवाने वाले जवान कौन हैं और कहां के रहने वाले हैं। बताया गया है कि वाहन में छह जवान सवार थे।
गंगटोक को नाथूला को जोड़ने वाली न्यू जवाहरलाल नेहरू सड़क पर यह हादसा हुआ है। वाहन बुधवार को गंगटोक की ओर आ रहा था, लेकिन रास्ते में ही हादसाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही सेना के जवानों और पुलिस के जवानों ने राहत अभियान चलाया, जिसके बाद तीन घायल जवानों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में घायल जवानों की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी अस्पताल भेज दिया गया है।
इस खबर पर और विवरण की प्रतीक्षा है…

आप अब हमारे साथ लगातार बने रह सकते हैं। नीचे दिए गए व्हाट्सअप लिंकों में से किसी को भी क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करें अपने मित्रों को भी यह लिंक शेयर करें। फिर आपको मिलेगी लगातार आपके फोन पर सत्यमेव जयते.काम की खबरें
sj media haouse

sj media house 1

Sj media himachal

Sj media house 20

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां यूकेडी नेता की कार को युवक ने कर दिया आग के हवाले, सीसीटीवी में कैद, केस दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *