गुरुवार देर सायं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महरा पहुंचे पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक के कार्यालय, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

अल्मोड़ा- उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा गुरुवार देर सायं पूर्व दर्जा मंत्री/वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी बिट्टू कर्नाटक के कैम्प कार्यालय लोअर माल रोड कर्नाटक खोला (अल्मोड़ा) पहुंचे, जहां सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर करन माहरा ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी रात्रि में भी कार्यकर्ता उनसे स्वागत हेतु रूके हैं, इसके लिए वे सभी सम्मानित कार्यकर्ताओ के आभारी हैं।

इसके बाद पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक के साथ उन्होंने मिडिया से बातचीत की। मिडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड के साथ ही पूरे देश में लोग महंगाई से त्रस्त हैं। बेरोजगारी ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं जिससे युवा परेशान हैं। उत्तराखंड में 2020 की आपदा में क्षतिग्रस्त सड़कें आज तक नहीं बन पाई हैं।भाजपा सरकार के कोरे आश्वासनों से जनता बेहाल है।

 उन्होंने युवाओं का आह्वाहन करते हुए कहा कि आज युवाओं को आगे आना होगा और अपने पहाड़,अपने उत्तराखंड को बचाने के लिए अपनी युवा शक्ति प्रदर्शित करनी होगी। उन्होंने कहा कि जो लोग कांग्रेस मुक्त भारत होने के मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं वे अपने सपनों में ही खुश रहे क्योंकि आने वाले लोकसभा,नगर निकाय और पंचायत चुनाव में कांग्रेस बहुलता के साथ अपना परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि वे जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं और धरातल पर काम करना पसन्द करते हैं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर से कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का काम प्रारंभ हो चुका है और अगले छः माह में कांग्रेस उत्तराखंड में मजबूती के साथ उभर कर सबके सामने आयेगी। 

उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों का इस भाजपा की सरकार में लगातार अहित हो रहा है।पुरानी पेंशन ना देकर भाजपा सरकारी कर्मचारियों को छलने का काम कर रही है।व्यापारी भाजपा की इस सरकार में त्रस्त हैं।जिसका जवाब युवा,सरकारी कर्मचारी,आम जनमानस, व्यापारी वर्ग आने वाले चुनावों में सत्ता से बेदखल करके भाजपा को देगा। 

यह भी पढ़ें 👉  दीपेश जोशी  देवा भाई बने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष

पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि हम कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं और प्रदेश अध्यक्ष के हर फैसले के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज करन माहरा के नेतृत्व में मजबूत होती जा रही है, और आगामी होने वाले समस्त चुनावों में कांग्रेस पार्टी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी और अपना परचम लहरायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : VIDEO/ नैनीताल जिले के जंगलों में लगी आग बुझाने में जुटा वायुसेना का MI-17 हेलीकाप्टर, भीमताल झील से पानी लिफ्ट कर डाल रहा आग पर

इस अवसर पर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष ताड़ीखेत गोपाल सिंह देव,जिला पंचायत सदस्य चन्द सिंह बिष्ट,विजय तिवारी,वरिष्ठ कांग्रेसी दीप कर्नाटक,असलम खान, भूपेन्द्र भोज,अमर बोरा,दीपक पोखरिया, हिमांशु बिष्ट,रोहित शैली,सागर पाण्डेय,हेम जोशी, गोविन्द प्रसाद,पंकज कुमार,मयंक,पंकज गुरूरानी,अशोक सिंह,गोलू सतवाल,प्रधान गौरव काण्डपाल,रमेश भाकुनी,गोपाल तिवारी,हसन, हिमांशु कनवाल, अभिषेक बनौला,पंकज कनवाल,रमेश जोशी, राहुल सिंह कनवाल, भूपेन्द्र अधिकारी, राजेश सिंह बिष्ट, हेमन्त बिष्ट, त्रिभुवन महर,अमन कनवाल,राजेश अल्मिया,राकेश बिष्ट,अमित गोस्वामी,अजय फर्तयाल,अशोक पाण्डेय,सुधीर,भगवत सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग: हल्द्वानी बायपास पर बेकाबू होकर खाई में गिरे ट्रक में लगी आग, चपेट में आया जंगल, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

 कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिवार के राकेश पन्त  ने की।संचालन एन एस यू आइ के राष्ट्रीय कार्डिनेटर गोपाल भट्ट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *