काशीपुर…#आक्रोश : आप कार्याकर्ताओं ने विधायक कार्यालय पर किया प्रदर्शन

काशीपुर। जिला उपाध्यक्ष अमन बाली व महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक एवं महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष उषा खोखर के नेतृत्व में आज आप कार्यकर्ता स्थानीय भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा के कार्यालय के समक्ष एकत्र हुए।

उनके कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों की जानकारी लेने पहुंचे। लेकिन, विधायक का कार्यालय बंद होने से विधायक कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में विधायकों के पास जाकर उनसे किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी लेने की मुहिम छेड़ी है। कार्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन कर जनता को संदेश दिया कि जनता ने जिन्हें अपना विधायक चुना था।

उन्होंने कोई विकास कार्य किया ही नहीं। किया होता तो वह जानकारी अवश्य देते। जनता इस बार भी अगर चूक कर गई तो फिर काशीपुर की बर्बादी को कोई नहीं रोक सकता। आप कार्यकर्ता अपने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लिए हुए थे।

प्रदर्शन करने वालों मे महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष उषा खोखर, पूर्व तहसीलदार मनोरथ लखचैरा, डा. विजय शर्मा, वसीम बाबा, गुलफाम, शुभम चैधरी, मौहम्मद शहजाद अंसारी, नदीम खान, रंजीत सिंह, किरण सिंह, राशिदा अंसारी, अब्दुल अंसारी, अजय शर्मा एडवोकेट, श्वेता सिंह, मोनी चैधरी, लीलावती, ओमवती, रंजीत सिंह, रामचंद्र तिवारी, अखिलेश कुमार, किशनलाल, मुमताज मंसूरी, महबूब मंसूरी, हरीश कुमार, सतीश कुमार व इकरार सहित दर्जनों आप कार्यकर्ता शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : अवैध खनन के गोरखधंधे में लिप्‍त खनन निदेशक पैट्रिक निलंबित

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बदरीनाथ, गंगोत्री और हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *