हल्द्वानी… #नेकी की राह : 22 बच्चों को स्वेटरे बांटे

ल्द्वानी। महिला कल्याण संस्था द्वारा राजकीय कन्या जूनियर हाई स्कूल महतगांव व प्राथमिक विद्यालय महतगांव में 22 बच्चों को स्वेटर व खाद्य सामग्री वितरित की गई।

संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल द्वारा सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने हिन्दी व अंग्रेज़ी के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुन्दर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन पुष्पा सती व निशा अग्रवाल ने किया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नारायण सिंह बिष्ट, ज्योति तिवारी, आशा कर्नाटक, दीपा, सतीश जोशी, अनुराधा अग्रवाल, सरला बिष्ट, मंजू जोशी, रमा जोशी, राधिका जोशी, ममता चौहान, अनिता रावत, दीपा जोशी, सुरेश चंद्र नैनवाल, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष गंगा देवी गीता देवी आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: एक सीओ के भरोसे 15 थाने और सात चौकियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *