हल्द्वानी…काला धंधा : पुलिस ने 6.60 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा छंगा

हल्द्वानी। पुलिस ने राजपुरा क्षेत्र से एक व्यक्ति को 6.60 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।


मिल रही जानकारी के अनुसार कल शम लगभग सवा छह बजे राजपुरा चौकी के एसआई दिनेश चंद्र जोशी कांस्टेबल ललित कुमार के साथ क्षेत्र की गश्त पर थे। इसी बीच उन्हें सुअर बाड़े के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में टहलता दिखा। पुलिस की टीम उसकी ओर बढ़ी तो वह भागने लगा।

इस बीच उसने हाथ में पकड़ी पन्नी को फेंकने का प्रयास किया तो कांस्टेबल ललित ने उसे ऐसा करने से पहले ही काबू कर लिया। पन्नी को खोलने पर उसमें स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने उसका वजन किया तो स्मैक का वजन 6.60 ग्राम मिला। इस पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली और उससे आगे की पूछताछ की।

उसने अपना नाम राजेश शाहू उर्फ छंगा,निवासी गोपाल साउण्ड सर्विस के पास वार्ड न0 12 राजपुरा बताया। 43 वर्षीय छंगा ने बताया कि बराम स्मैक को वह बनभूलपुरा में ताज चौराहे पर मिले एक व्यक्ति से खरीद कर लाया है।

जिससे छोटी— छोटी पुड़ियों में बांटकर वह फुटकर में बेचने का प्रयास कर रहा था। इसी से उसका खर्चा भी चल जाता है।इस वक्त पुलिस उसे अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग: दो दोस्तों में शराब पीने के बाद हुआ विवाद, तो एक ने दूसरे के सीने में मारी गोली, हालत नाजुक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *