चंडीगढ़… #राजनीति : नगर निगम चुनाव में 35 में 14 सीटों पर आप पार्टी का कब्जा

चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव में पहली बार मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी ने अपना डंका बजा दिया है। पार्टी ने 35 सीटों में से 14 सीटें जीत ली हैं। भाजपा ने 12 और कांग्रेस ने 8 सीटों पर कब्जा जमाया है। शिरोमणि अकाली दल को एक सीट पर जीत मिली है।


जीत से उत्साहित पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की ये जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत हैं।

चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए आप की ईमानदार राजनीति को चुना है। आप के सभी विजयी उम्मीदवारों एवं सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें 👉  3 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *