विकासनगर…#राजनीति : अब भाजपा का सूरज अस्त, बातें ज्यादा, काम कम कर रही सरकार : प्रीतम सिंह

विकासनगर। विधान सभा क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने चकराता ब्लॉक के मोहना गांव में चालदा महासू महाराज के मंदिर में दर्शन किए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। भाजपा सरकार बातें ज्यादा काम कम कर रही है।

उन्होंने कहा कि देश भर में महंगाई चरम पर है और सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में असफल साबित हो रही है। डीजल, पेट्रोल से लेकर खाद्य तेज के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद भाजपा सरकार जातिवाद की राजनीति कर देश की जनता के बीच में वैमनस्य पैदा कर रही है।

प्रदेश में आई आपदा के बाद सरकार ने हवाई सर्वेक्षण कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली है, जबकि गांवों में बसी जनता आज भी सरकारी मदद का इंतजार कर रही है। कहा कि सरकार ने चार साल में तीन मुख्यमंत्री बदल कर खुद ही विकास पर मुहर लगा दी है।

अगर सरकार जनता के हित में काम कर रही थी तो मुख्यमंत्री बदलने की जरूरत क्यों पड़ी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने खुद मान लिया है कि उसकी सरकार के दो मुख्यमंत्री असफल रहे हैं। तीसरे मुख्यमंत्री अब सिर्फ हवाई घोषणाएं कर रहे हैं।

आने वाले विधान सभा चुनाव में अपनी हार को देखते हुए भाजपा नेता बौखला गए हैं। भाजपा का डूबता जहाज अब अपने अस्तित्व को बचाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन उत्तराखंड में अब भाजपा का सूरज अस्त हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे ने कैंची धाम के दर्शन किए, देखें वि​डियों

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय किशोर महेंद्रू, ब्लॉक अध्यक्ष अमर सिंह, अभिषेक सिंह, जगवीर सिंह, बर्फ सिंह, बलदेव चौहान, खुशीराम चौहान, दीवान सिंह, चंदन रावत, कमल रावत, दिनेश चांदना, भाव सिंह रावत, फतेह सिंह, अरुण डोभाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आगे पड़ा मिला निजी कर्मचारी का शव

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  भारती पांडे चुनी गईं कैंपेन अगेंस्ट चाइल्ड लेबर (सीएसीएल) की पहली युवा राष्ट्रीय प्रतिनिधि

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *