हल्द्वानी … #राजनीति : सीएम के पुतले के साथ प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। यूथ काग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष हेमंत साहू अगवाई में मुख्यमंत्री के दौरे का जोरदार विरोध किया। कार्यकर्ता सीएम का पुतला फूंकने की तैयारी में थे कि पुलिस पुतला छीनने पहुंच गई। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच खूब छीना-झपटी हुई।

इस दौरान कार्यकर्ता मुख्यमंत्री वापस जाओ जनता का पैसा बर्बाद करना बंद करो, युवाओं को रोजगार दो, आईएसबीटी का निर्माण करो के नारे लगाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पु​लिस ने काफी छीना-झपटी के बाद कार्यकर्ताओं से पुतला छीनकर कर गिरफ्तार किया है।


इस मौके पर महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहा कि जनता मंहगाई बेरोजगारी से परेशान हैं मुख्यमंत्री हवाई घोषणों हवाई दौरों में व्यस्त हैं। जनता के हितों से भाजपा का कोई सरोकार नही है। आइएसबीटी रिंग रोड का निर्माण ठंडे बस्ते में डाल दिया। सड़कों की हालात हद से ज्यादा खराब है। साहू ऐलान किया है सीएम के हर चुनावी डोरे का यूथ काग्रेस द्वारा विरोध किया जायेगा।

युवा नेता नाजिम आंसरी व शानू अल्वी ने कहाँ नई शिक्षा नीति युवाओं के खिलवाड़ करने वाली है। गिरफ्तारी देने वालो में नाजिम आंसरी राजेन्द्र बिष्ट शानू अल्वी पंकज कश्यप ताहिर आंसरी किरन माहेश्वरी सचिन राठौर शहजाद आली शहनवाज मालिक आनिस सिद्दीकी कैलाश कोहली आदि थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : भानियावाला निवासी मेजर प्रणव नेगी लेह में ड्यूटी के दौरान शहीद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *