हल्द्वानी…#सकारात्मक : 10 लाख थाल सेवा पूरे होने पर नगर मजिस्ट्रेट ने सराहना की

ल्द्वानी। टीम थाल सेवा ने अपने दस लाख थाल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने थाल सेवा परिसर में आकर थाल सेवा कर टीम का हौंसला बढ़ाया।


करीब तीन साल पहले शुरू हुई थाल सेवा अभी तक बिना रुके चल रही है और आज दस लाख सेवा थाल को नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने जरूरत मंद को समर्पित किया।


इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा उन्होंने थालसेवा के बारे में सुना था आज सेवा भाव को प्रत्यक्ष देखा।

उन्होंने कहा आज से वो भी इस परिवार का हिस्सा बनना चाहेगी।
इस अवसर पर उन्होंने वस्त्र सेवा और अन्य सेवाओं के बारे में जानकारी हासिल की।


टीम थाल सेवा की तरफ से दिनेश मानसेरा, उमंग वासुदेवा, प्रवीण मित्तल, संजय बग्गा, राजीव वाही, राजीव बग्गा, अतुल वर्मा, गिरीश गुप्ता, अदनान खान, दयाल पांडेय, दिनेश आर्यन, महेंद्र जड़ौत, कश्मीरी लाल साहनी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : शराब पीने पर डांटा…तो सबक सिखाने के लिए रेता था मासूम का गला

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: एल. बी. ए. चेयरमैन ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का किया दौरा

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *