हल्द्वानी ब्रेकिंग : मुखानी की जागृति सिंह बनी टाइम्स क्राउन की मिस इंडिया 2021 प्रतियोगिता की सैकेंड रनर अप

हल्द्वानी। टाइम्स क्राउन नामक संस्था की ओर से आयोजित कराए गए मिस इंडिया 2021 प्रतियोगिता में हल्द्वानी के जागृति सिंह ने सेकेंड रनर अप टाइटल जीता है। जागृति हल्द्वानी के मुखानी रोड स्थ्ति गंगा इन्क्लेब में रहती है।

उनके पिता का नाम आर के सिंह है और वे बिल्डर हैं। जागृति को सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का जुनून है और यह उनका पहला प्रयास था। जागृति ग्राफिक एरा भीमताल की छात्रा हैं।

जागृति की सफलता पर उनके परिजन खुश हैं। यह प्रतियोगिता आन लाइन हुई थी और आज ही उसका परिणाम घोषित किया गया है। यह प्रतियोगिता वर्चुअली रूप से 11 जुलाई को आयोजित की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर न्यूज : देश में लोकतंत्र की हत्या पूर्व सैनिकों से बर्दाश्त नहीं हो रही - रेखराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *