चमोली… #सत्ता संग्राम : कांग्रेस नेता राजेन्द्र भंडारी का जोशीमठ से चुनावी शंखनाद

चमोली। जोशीमठ पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री राजेन्द्र भंडारी ने बूथ लेबल कार्यकर्ता एवं संगठन की बैठक लेते हुए स्पष्ट कहा कि बदरीनाथ विधानसभा से वे ही कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब चुनाव निकट हैं। इसलिए पुराने सभी मतभेद भुलाकर सब एकजुट हो जाएं। आने वाले समय में यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो पुरानी गलतियां नहीं दौहराई जायेंगी व हर कार्यकर्ता को सम्मान दिया जायेगा।


कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में कई एतिहासिक कार्य किए थे लेकिन मोदी लहर में कांग्रेस चुनाव हार गई लेकिन इस बार प्रदेश में मोदी लहर नहीं है व कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं में काफी जोश है। कहा कि पूर्व में विधायक व मंत्री रहते हुए उन्होंने बदरीनाथ विधानसभा में इंजीनियरिंग कालेज समेत कई शिक्षण संस्थान खुलवाए, लेकिन वर्तमान भाजपा की सरकार जोशीमठ नगर में ग्रामीण अंचल के गरीब लोगों के लिए खोले गए राजीव नवोदय विद्यालय को तक बंद करने जा रही है जो शिक्षा जगत के लिए चिन्ताजनक है।

भंडारी ने अपने सभी संगलों से सोशल मीडिया में और सक्रिय होने व भाजपा के कुप्रचार का जम कर मर्यादित जवाब देने की अपील की। कहा कि जैसे ही चुनावी रणभेरी बजेगी भाजपा झूठे प्रचार में जुट जायेगी। इसलिए कांग्रेसी पहले ही सोशल प्लेटफार्म में सक्रीय हो जाएं।

कहा कि हर घर में कांग्रेस का झंडा व पोस्टर लगाओ अभियान कांग्रेस कमेटी जल्द शुरू करेगी ताकि भाजपा के झूठे प्रचार को रोका जा सके। आरोप लगाया कि भाजपा दलित विरोधी पार्टी है। इसीलिए यशपाल आर्य पर जानलेवा हमला किया गया। इस अवसर पर जिपंअ रजनी भंडारी, नपाअ शैलेन्द्र पंवार, प्रमुख हरीश परमार, कांग्रेस एसटी प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह रावत, हरीश भंडारी, रोहित परमार, देवेश्वरी शाह, प्रधान संगठन अध्यक्ष अनूप नेगी, विक्रम भुजवांण, रामेश्वर थपलियाल, ठाकुर सिंह, मिंकल देवी, माधवी सती आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : VIDEO/ नैनीताल जिले के जंगलों में लगी आग बुझाने में जुटा वायुसेना का MI-17 हेलीकाप्टर, भीमताल झील से पानी लिफ्ट कर डाल रहा आग पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *