अल्मोड़ा—- मन की बात के 101 वें संस्करण पर भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम

अल्मोड़ा—- पीएम मोदी के मन की बात के 101 वें संस्करण पर अल्मोड़ा के सभी बूथों पर कार्यक्रम किया गया। भाजपा कार्यालय ,पाताल देवी में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात के 101 वें संस्करण को सुना इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम के तहत किए जा रहे मार्गदर्शन को देश के लिए उपयोगी बताया मन की बात में एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत एजुकेशन मिनिस्ट्री ने युवा संगम की पहल की और देश भर युवाओं को देश के अलग अलग प्रान्तों को जानने के लिए युवा संगम कार्यक्रम किये, जिसमें 1200 युवाओं ,उच्च शिक्षित संस्थानों के युवाओं ने भाग लिया इस युवा संगम से देश में अनेकता में एकता को बढ़ाये जाने का प्रयास किया गया।

बता दें कि पिछले 30 अप्रैल के 100 वें एपिसोड को भारत ही नही अपितु भारत के बाहर भी सुना गया जो हम सब भारतीयों को जोड़ता है, आज मन की बात के 101 वें संस्करण पर नगर के विभिन्न बूथों में कार्यक्रम को किया गया। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं सहित लोगों ने मन की बात को सुना।

इस दौरान पाताल देवी स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा के पूर्व राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट जिला मंत्री महेश बिष्ट, जिला आईटी के संयोजक गोविंद मटेला, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ,पूर्व महामंत्री कृष्ण बहादुर सिंह, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट ,नगर उपाध्यक्ष सौरव वर्मा, नगर मंत्री दिशांत पवार, पूरन रावत, रवि कुमार, राजू जोशी प्रदीप बिष्ट, हरेंद्र कुमार, विक्की कुमार, रजत कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड न्यूज : ढाई वर्ष में सूबे से 893 महिलायें, और 82 बालिकायें गायब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *