उत्तरकाशी… #इनाम : नेशनल एडवेंचर आवार्ड 2020 से सम्मानित होंगे कर्नल अमित बिष्ट

उत्तरकाशी। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट को प्रतिष्ठित ‘नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2020 से सम्मानित किया जाएगा। साहसिक खेलों के लिए दिए जाने वाला यह सम्मान भारत गणराज्य का उच्चतम सम्मान है।

जो आगामी 13 नवम्बर को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में प्रदान किया जायेगा। कर्नल बिष्ट को मिलने वाले इस सम्मान पर समस्त पर्वतारोहियों, जनपदवासियों एवं प्रदेश भर के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
भारत सरकार के युवा मामले व खेल मंत्रालय की ओर से कर्नल अमित बिष्ट को नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2020 से सम्मानित किए जाने की घोषाणा की गई। कर्नल अमित बिष्ट सेना मेडल को यह सम्मान उनके पर्वतारोहण तथा साहसिक खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन लिये दिया जा रहा है।

कर्नल बिष्ट पिछले 20 वर्षों से साहसिक खेलों विशेषकर पर्वतारोहण में विभिन्न श्रेणी के पर्वतों का आरोहण कर चुके हैं। पवर्त रोहण के क्षेत्र में अभी तक वह 35 पर्वतों का रोहण कर चुके हैं। जिसमें लगभग 20 चोटियां ऐसी हैं, जिनको अभी तक कोई अभी अरोहित नहीं किया गया था। इनमें माउण्ट त्रिमुखी, प्रथम आरोहण, माउण्ट त्रिशूल, स्टोक कांगडी, फ्रेंडशिप, 6566, 6657,6126 और 6086 प्रथम आरोहण मुम्बा, माउण्ट ब्लाक, फ्रांस, हर्षिल हॉर्न,प्रथम आरोहण, नागा, के साथ-साथ विश्व की सबसे ऊंची चोंटी माउण्ट एवरेस्ट का भी सफलता पूर्वक आरोहण कर चुके हैं।

कर्नल अमित बिष्ट, सेना मेडल को प्राप्त यह सम्मान राष्ट्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा। जानकारी के अनुसार 1994 में स्थापित यह राष्ट्रीय सम्मान अभी तक भारत के 139 अति विशिष्ठ नागरिकों को दिया गया है। इस सम्मान को पूर्व में तेंजिंग नार्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड से भी जाना जाता है।

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड : यहां तूफान में सड़क पर गिरा चीड़ का विशाल पेड़, चपेट में आए दो लोगों की मौत

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *