नई दिल्ली…#शिकंजा : 100 करोड़ वसूली के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख गिरफ्तार

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को प्रवर्तन निदेशालय ने देर रात गिफ्तार कर लिया है। उन पर 100 करोड़ की वसूली का आरोप है।

अनिल देशमुख को ईडी ने पांच बार पूछताछ के लिए समन जारी किया था। लेकिन, वह बीमारी और लंबी उम्र का बहाना बनाकर गायब थे। हर बार उनके वकील इंद्रपाल सिंह ही दफ्तर पहुंचते थे। उनकी दलील थी कि देशमुख 75 साल के हैं और महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से वे पेश नहीं हो सकते। 1 नवंबर को ईडी दफ्तर पहुंचे देशमुख से 13 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।


ईडी ने बताया कि देशमुख की तरफ से किसी भी सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा था ऐसे में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को कस्टडी के लिए उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। वह भ्रष्टाचार के अलावा आय से अधिक संपत्ति रखने और गृहमंत्री रहते अपने पद का दुरुपयोग करने के मामले में भी आरोपी हैं। 


करीब दो महीने पहले 17 सितंबर 2021 को अनिल  देशमुख के मुंबई और नागपुर के कुछ ठिकानों पर छापा मारा था। 100 करोड़ की वसूली मामले की जांच हाथ में आते ही सीबीआई की अलग-अलग टीमों ने अनिल देशमुख के मुंबई और नागपुर स्थित आवास और कार्यालयों और कॉलेज समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इनमें  नागपुर की टीम के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे थे। सीबीआई कई बार देशमुख के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। 

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग:सेंट लुक्स स्कूल के छात्र ने लैब में पीया कैमिकल, हालत बिगड़ी, पीजीआई रेफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *