सितारगंज… सिडकुल में स्मैक बेच रहा तस्कर गिरफ्तार

नारायण सिंह रावत
सितारगंज।
पुलिस ने चेकिंग के दौरान सिडकुल में स्मैक बेचने वाले तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।  उसके पास से 5.10 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाद में कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।


सिडकुल चौकी की पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान ग्राम पहाड़ी उकरौली में केएमवीएन धर्मकांटे के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे कुलविंदर सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी पहाड़ी उकरौली थाना सितारगंज को गिरफ्तार किया।

तलाशी में एक पारदर्शी पन्नी के अंदर 5.10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। अवैध स्मैक बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट, प्रभारी चौकी सिडकुल, कांस्टेबल अर्जुन नगन्याल, कमलनाथ गोस्वामी, कपिल कुमार शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक की चेतावनी के बाद जागा सिंचाई विभाग, मार्ग सुधारीकरण का कार्य हुआ शुरु 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *