ब्रेकिंग न्यूज : … तो जितिन प्रसाद हैं अनिल बलूनी के ट्वीट के बाद रहस्य बने नेता, अमित शाह से मिले, पीयूष गोयल के घर पहुंचे

नई दिल्ली। आखिर राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी के ट्वीट से मचे बवंडर के बाद भाजपा के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में कार्यक्रम से पूर्व की तस्वीर साफ हो गई। यूपी कांग्रेस का बड़ा चेहरा और पूर्व कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इस तरह ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद कांग्रेस का यह दूसरा बड़ा विकेट गिर रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता जितिन प्रसाद एक बजे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए वह केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के घर पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में पीयूष गोयल के साथ वह भाजपा मुख्यालय के लिए निकलेंगे।
इसके पहले बीजेपी सांसद और प्रवक्ता अनिल बलूनी ने ट्वीट किया था। बलूनी ने ट्वीट किया कि आज कोई बड़ी हस्ती बीजेपी चीफ जेपी नड्डा की मौजूदगी में पार्टी जॉइन करने वाली है।
कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद का नाम उत्तर प्रदेश के बड़े नेताओं में शुमार है। 2019 लोकसभा चुनाव से पहले भी कयास लगाए जा रहे थे कि जितिन कांग्रेस को छोड़कर BJP का दामन थाम सकते हैं, लेकिन तब ऐसा नहीं हो पाया था। जितिन प्रसाद धौरहरा लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा यूपी सरकार में उनके पास मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री की जिम्मेदारी थी।
राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि यूपी में प्रियंका गांधी के आने के बाद से जितिन प्रसाद को साइड लाइन कर दिया गया। पार्टी के कार्यक्रमों में भी उनको कम तवज्जो मिलती थी। हालांकि जितिन ने कभी खुलकर इसको जाहिर नहीं किया।

यह भी पढ़ें 👉  अर्की न्यूज: शिमला सीट के कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी पहुंचे, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, चुनाव जिताने का लिया संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *