सुप्रभात… निर्जला एकादशी पर खास उपाय, क्यों धड़कता है भगवान जगन्नाथ जी का दिल और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें आज का राशिफल

11 जून 2022, शनिवार, 11 जून 2022, निर्जला एकादशी व्रत सूर्योदयः- प्रातः 05:14:00, सूर्यास्तः- सायं 06:46:00
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, ज्येष्ठ माह
शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि 11:42:00 बजे तक तदोपरान्त त्रयोदशी तिथि, द्वादशी तिथि के स्वामी भगवान विष्णु जी हैं तथा त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव जी हैं।
स्वाती नक्षत्र 11:08:00 तक तदोपरान्त विशाखा नक्षत्र, स्वाती नक्षत्र के स्वामी राहु देव हैं तदोपरान्त चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव हैं। परिधा 20:46:00 तक तदोपरान्त शिवा, शुभ गुलिक काल 05:22:00 से 07:07:00 तक, आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से अदरक खाकर निकलें। आज का राहु काल 08:51:00A.M से 10:36:00 A.M तक,यह तिथि यात्रा को छोड़कर सभी धार्मिक कार्यों के लिए शुभ है।
क्यों धड़कता है भगवान जगन्नाथ का दिल

निर्जला एकादशी व्रत
निर्जला एकादशी का व्रत हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। इस व्रत को बिना पानी पिए रखा जाता है। यह 24 एकादशियों के बराबर पुण्यदायी मानी जाती है। मान्यता है कि निर्जला एकादशी व्रत के दिन दान का काफी महत्व होता है। इस दिन वस्त्र, तिल, धन, फल आदि चीजें जरूरतमंद को जरूर दान करनी चाहिए। इससे पुण्य की प्राप्ति होती हैं। इसके अलावा इस दिन पितरों के नाम से भी दान जरूर करें।

आज के दिन जन्म लेने वाले प्रसिद्ध लोग
1897 – महान स्वतन्त्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल का जन्म हुआ था।
1909 – भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के. एस. हेगड़े का जन्म हुआ था।
1948 – भारतीय राजनितिज्ञ एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्म हुआ था।
आज के दिन इनकी है पुण्यतिथि
1924 – मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध इतिहासकार कवि, नाटककार और जीवनी लेखक वासुदेव वामन शास्त्री खरे का निधन हुआ था।
1983 – भारत के उद्योगपति, स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी तथा बिड़ला परिवार के एक प्रभावशाली सदस्य घनश्यामदास बिड़ला का निधन हुआ था।
1997 – भारत के प्रसिद्ध लम्बी दूरी के तैराक मिहिर सेन का निधन हुआ था।

आज का राशिफल
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपके घर में किसी मांगलिक कार्य का उत्सव शुरू हो सकता है। विवाह योग्य युवक-युवतियों को मातृ पक्ष से रिश्ता आ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उन्नति कारक रहने वाला है। आप वाहन खरीदने का मन भी बना सकते हैं।

वृष राशि- आज आप किसी नये कार्य की शुरुवात कर सकते हैं। यदि आप पहले से किसी कार्य को करते हुए चले आ रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिल सकती है। आज आप काम संबंधी छोटी यात्रा पर भी जा सकते हैं। अनुज भाई-बहिन और मित्रों से आपको आज प्रसन्नता और सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन न्यूज : कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव, सुक्खू फ्लॉप मुख्यमंत्री: बिंदल

मिथुन राशि-आज आपको कार्य के प्रति सावधान रहना होगा। जल्दबाजी की प्रवृत्ति आपको किसी समस्या में उलझा सकती है। धन का निवेश भी सोच समझकर ही करें,क्योँकी निवेश का योग तो बन रहा है,लेकिन निवेश कहाँ और कैसा करना है, ये विचारणीय विषय है।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।आपके घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। और कार्य क्षेत्र में भी आपको उन्नति और प्रगति का अवसर मिलेगा। पुराने मित्रों या प्रेमी-प्रेमिका से मिलने का भी आज योग बन रहा है। आज आप ऐसे कार्य भी कर सकते हैं, जिनमें जोख़िम दिखता हो,परिणाम आपके अनुकूल ही होंगे,लेक़िन जोख़िम किस प्रकार का इस अवश्य विचार करें। सिंह राशि-आज आपको नियमित काम में ही ध्यान केंद्रित करना चाहिए। किसी भी नये कार्य को हाथ में न लें। कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी आप जूझ सकते हैं। आज आपके मन में स्थानपरिवर्तन के विचार भी आ सकते हैं,लेकिन ऐसे विचारों पर ज्यादा ध्यान न दें,ये विचार क्षणिक ही होंगे।
कन्या राशि-आज आप नौकरी व्यवसाय में कुछ अच्छा कर सकते हैं। आपको धन लाभ भी हो सकता है, यदि आपका पैसा कहीं अटका हुआ है, तो आज वापस लेने का दवाब बनायें, वापसी की सम्भावना बढ़ सकती है। आज आपको मित्र पक्ष से भी सहयोग मिलने की संभावना बन रही है,कुछ स्वस्थ संबंधी परेशानी आज आपको रह सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  28अप्रैल 2024 : आज दिन और आपका राशिफल

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके सोचे हुए काम पूर्ण होने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। भाग्य की अनुकूलता के कारण आज आप नौकरी/व्यवसाय में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। अथवा नौकरी या रोजगार के साधनों से जुड़ सकते हैं। आज आपकी रुचि धर्म-कर्म में रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  राजनैतिक दलों/ प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के साथ डीएम ने की बैठक

वृश्चिक राशि-आज आपका मन काफी चलायमान रह सकता है।जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। और ना ही किसी नई गतिविधि से जुड़े।सावधानी के साथ दिन व्यतीत करेंगे तो दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे।

धनु राशि-आज आपके नियमित कार्य तो यथावत चलते रहेंगे,लेकिन नये कार्यों को शुरू करने में अड़चनें आ सकती है। आप जल्दबाज़ी में कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं। ख़ासकर आर्थिक निवेश के मामले में आज आपको बहुत सावधान रहना होगा।
मकर राशि-आज आपको कार्य स्थल में बहुत सावधानी के साथ रहना होगा,अन्यथा आप किसी विवाद में उलझ सकते हैं। लेकिन जीवनसाथी की तरफ से आपको प्रसन्नता मिल सकती है।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य हल हो सकता है। अर्थात यदि आप किसी नये कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं,तो आज ही शुरू करना अच्छा रहेगा। यदि आप रोजगार की तलाश में हैं,तो आज आप रोजगार से जुड़ सकते हैं।
मीन राशि-आज आपको परिश्रम के अनुरूप लाभ कम होने की संभावना है। आप किसी योजना पर काम कर रहे हैं,तो आज योजना के बारे में अन्तिम निर्णय लेने से बचें। आज आप प्रेमी अथवा प्रेमिका के कारण भी परेशान रह सकते हैं। संतान पक्ष को लेकर भी कुछ चिंता रह सकती है। आपका दिन शुभ हो!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *