गुड न्यूज @ देहरादून: राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा 28 प्रतिशत डीए, सीएम ने की फ्रिज डीए बहाल करने की घोषणा, 3लाख 10 हजार कर्मचारी—पेंशनरों को मिलेगा लाभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विधानसभा सदन में राज्य कर्मचारियों के फ्रिज किये गये महंगाई भत्ते को बहाल करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 प्रतिशत डीए वृद्धि से अब राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को कुल 28 प्रतिशत डीए मिलेगा। सितम्बर माह के वेतन में बढ़ा हुआ डीए मिलेगा। जबकि जुलाई व अगस्त माह का एरियर दिया जाएगा। इससे प्रदेश के लगभग 1 लाख 60 हजार कर्मचारी और 1 लाख 50 हजार पेंशनर लाभान्वित होंगे। 

अतिवृष्टि का कहर @ देहरादून : जिले के विभिन्न स्थानों पर हुआ जलभराव, SDRF ने लोगों को पहुँचाया गया सुरक्षित स्थानों पर


पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर पहले ही मंत्रीमण्डल उपसमिति बनी हुई है। हम इस पर पूरी गम्भीरता और संवेदनशीलता से विचार कर रहे हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा पुलिसकर्मी दिन रात अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करते हैं। राज्य सरकार, राज्य और पुलिस विभाग के हित में हर जरूरी निर्णय लेगी। 

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग: पुलिस ने दबोचा नशे की गोलियों का सप्लायर, टेपेंटाडोल की प्रतिबंधित छह सौ गोलियां और दस हजार की नकदी बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *