उत्तराखंड… तीसरा चरण : हल्द्वानी में सुमित हृदयेश भाजपा के डॉ. रौतेला से 4061 वोट से पीछे, केदारनाथ में कांग्रेस के मनोज रावत तीसरे ​स्थान पर

हल्द्वानी। हल्द्वानी में पांच चरणों की मतगणना पूरी हो चुकी है। अब तक भाजपा के डॉ. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला 18573 वोट हासिल कर चुके हैं जबकि कांग्रेस के सुमित हृदयेश पांच चरणों में 14512 वोट हासिल कर चुके हैं। इस तरह भाजपा के रौतेला फिरहाल कांगे्स के सुमित से 4061 वोटों से आगे चल रहे हैं।

आप के समित टिक्कू को अब तक 782 वोट मिले हैं। यूकेडी के रवि वाल्मीकी को अब तक 54 वोट मिल चुके हैं। अब तक 35259 वोटों की गिनता हो चुकी है। बद्रीनाथ विधानसभा सीट से भाजपा के निवर्तमान विधायक 373 मतों से आगे चल रहे हैं। थराली से भाजपा के भूपाल राम 686 वोटों से आगे चल रहे हैं। कर्णप्रयाग में कांग्रेस के मुकेश नेगी 919 वोटों से आगे चल रहे हैं। रुद्रप्रयाग से दूसरे चरण की मतगणना के बाद बीजेपी के प्रत्याशी ने 2191 वोट हासिल किये हैं। जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी को 1675 वोट मिले हैं। केदारनाथ सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार को तीसरे चरण की मतगणना के बाद 4673 वोट मिले हैं।

जबकि निर्दलीय प्रत्याशी 3113 वोट हासिल कर चुका है। कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को 1914 वोट मिले हैं। टिहरी के धनोल्टी से भाजपा प्रत्याशी 894 वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि प्रतापनगर में कांग्रेस प्रत्याशी 300 वोटों से आगे, टिहरी में भाजपा प्रत्याशी 805 वोटों से आगे, घनसाली में कांग्रेस प्रत्याशी 23 वोटों से आगे, देवप्रयाग में भाजपा प्रत्याशी 129 और नरेंद्रनगर से कांग्रेस प्रत्याशी 1544 वोटों से आगे चल रहे हैं।

यमुनोत्री में निर्दलीय संजू डोभाल सात चरणों की मतगणना के बाद कांग्रेेस के प्रत्याशी से 715 वोटों से आगे चल रहे हैं। यूएस नगर की जसपुर सीट से कांग्रेस के आदेश चौहान भाजपा के डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल से आगे चल रहे हैं। काशीपुर में भाजपा के त्रिलोक सिंह चीमा 14540 वोट हासिल कर चुके हैं जबकि तीन चरणों की मतगणना के बाद कांग्रेस के नरेंद्र चन्द्र सिंह 7101 वोट ही प्राप्त कर सके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग: दो दोस्तों में शराब पीने के बाद हुआ विवाद, तो एक ने दूसरे के सीने में मारी गोली, हालत नाजुक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *