हल्द्वानी… #ब्रेकिंग : विवाह समारोह से लौट रहे वेटर पर घर के बाहर सीढ़ियों के नीचे छिपे हमलाववर ने दागी गोली, वेटर गंभीर

हल्द्वानी। टीपीनगर क्षेत्र में घर के बाहर छिपे एक बदमाश ने युवक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहं वह अभी मौत से जूझ रहा है।
घायल युवक की पत्नी ने टीपी नगर चौकी में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

हल्द्वानी… #कांग्रेस : अपना फैलाया रायता समेटना भारी पड़ रहा हरदा को, अब हल्द्वानी सीट को लेकर बयान देकर घना कर दिया कुहासा

गोली चलाने वाले बदमाशों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गन्ना सेंटर निवासी केशव गंगवार शादी ब्याह में वेटर का काम करता है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे केशव एक शादी समारोह से घर वापस लौटा था।उसने घर के नीचे बाइक खड़ी कर जैसे ही सीढिय़ां पर चढ़नी शुरू कीं तो सीढ़यों के नीचे छिपे बदमाश ने उसे गोली मार दी। गोली युवक के बाएं हाथ पर लगी।

आपके काम की खबर : आ गए चुनाव, नेता तो हैं तैयार क्या आपने बनवा लिया अपना वोटर आईडी कार्ड, नहीं बनवाया तो ऐसे बनवाएं घर बैठे


गोली की आवाज से मौके पर चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायल केशव को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।गंगवार के परिजनों ने इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ। केशव की पत्नी की तहरीर ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक की चेतावनी के बाद जागा सिंचाई विभाग, मार्ग सुधारीकरण का कार्य हुआ शुरु 

आज होगा बृहस्पति का राशि परिवर्तन, जानें! किन-किन राशि वालों को देंगे वृहस्पति 12 महीने तक धन लाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *