सितारगंज…किसानों की ई-नाम योजना की दी जानकारी, सम्मानित किए गए आढ़ती व किसान

सितारगंज। मंडी समिति में कार्यक्रम का आयोजन कर किसानों को ई नाम योजना की जानकारी दी गई। साथ ही ई नाम पोर्टल से अपनी उपज बेचने  वाले किसानों और खरीदने वाले व्यापारियों को सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मंडी सचिव विनोद चंद पलड़िया ने बताया कि ई नाम पोर्टल के जरिये देश भर की सभी मंडियों को इंटरनेट से जोड़ दिया गया है। इससे किसान अपना उत्पाद कहीं भी बेच सकते हैं।  साथ ही उसका ऑनलाइन पेमेंट भी शत प्रतिशत मिल रहा है। इस दौरान मंडी सचिव ने ई नाम पोर्टल से सवार्धिक कारोबार करने पर किसान रंजोत सिंह, अर्जुन सिंह, हनुमान गल्ला स्टोर के महेंद्र कुमार और तनेजा ट्रेडर्स के सुरेश कुमार तनेजा को सर्वाधिक कारोबार करने पर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन: प्रशासन की कार्यवाही से नाखुश छोटे व्यापारी, बिना सूचना के चला दिया बुलडोजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *