सुप्रभात… बाचें आज का पंचाग, महाशिवरात्रि पर सुनें यह शानदार भजन और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

1 मार्च 2022, मंगलवार,महाशिवरात्रि— इस दिन महादेव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. ये साल की सबसे बड़ी शिवरात्रि कहलाती है। फाल्गुन अमावस्या— फाल्गुन मास हिंदू कैलेंडर का आखिरी महीना है। इस माह की अमावस्या तिथि को भी विशेष महत्व ​दिया गया है। पितरों के निमित्त किसी भी कार्य के लिए ये दिन श्रेष्ठ है। फुलैरा दूज— इसे ब्रज में होली के प्रारंभ का दिन माना जाता है। इस दिन राधारानी और श्रीकृष्ण के साथ उनके भक्त फूलों की होली खेलते हैं। इसके बाद हर दिन अलग अलग होली खेली जाती है। सूर्योदयः- प्रातः 06:15:00 सूर्यास्तः- सायः 05:45:00

आज का पंचांग

विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943, सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु, फाल्गुन माह, कृष्ण पक्ष
तिथिः- चतुर्दशी तिथि 25:02:00 तक तदोपरान्त अमावस्या तिथि, चतुर्दशी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी हैं तथा अमावस्या तिथि के स्वामी पित्रदेव जी हैं। घनिष्ठा 27:48:00 तक तदोपरान्त शतभिषा, घनिष्ठा के स्वामी मंगल जी हैं तथा शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु जी हैं।परिघा 11:16:25 तक तदोपरान्त सिद्ध, शुभ गुलिक काल 12:33:00 से 02:00:00 तक
दिशाशूलः- आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से गुड़ खाकर जायें। राहुकाल 03:27:00 से 04:53:00 तकइस तिथि में तिल का तेल तथा कांसे के पात्र में भोजन करना मना है तथा इस तिथि को रिक्ता तिथि भी कहा गया है इसलिए कोई नया कार्य और मांगलिक करना करना वर्जित है।

आज महाशिव के दिन सुनें भगवान शिव का यह भजन

आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आप यदि नौकरी व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपका बहुप्रतीक्षित कार्य सिद्ध हो सकता है। यदि आप नया व्यवसाय स्थापित करना चाहते हैं, तो साकारात्मक पहल करें। प्रयास सफल होंगे। आज आपका रुझान “मंत्र”जप,ध्यान आदि की ओर भी रह सकता है। स्थाई संपत्ति का लाभ भी आज आपको मिल सकता है।
वृष राशि-यदि आप किसी कार्य योजना को लेकर चल रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलने वाली है। यदि आज आप किसी काम की शुरुवात करते हैं, तो भाग्य की अनुकूलता के कारण कार्य सिद्धि की पूर्ण संभावना है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि कार्य स्थल पर अवश्य उपस्थित रहें। और यदि आप सामाजिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको जनता के विरोध का सामना भी करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हनुमान जयंती: हनुमान जन्मोत्सव पर आज राजधानी देहरादून में निकलेंगी शोभायात्राएं

मिथुन राशि-आज आपके प्रस्तावित कार्यों में बाधा आ सकती है। अतः आज आपको नियमित कार्यों को ही प्रधानता देनी होगी। शारीरिक कष्ट के कारण भी आप परेशान रह सकते हैं।
कर्क राशि-आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।अधूरे कार्य आज पूरे होंगे। यदि आप अविवहाहित हैं, तो आज आपको मातृ पक्ष से बहुत अच्छा रिश्ता मिलने वाला है।नौकरी व्यवसाय वालों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन न्यूज: एचएएस धर्मपाल चौधरी सोलन जिला स्विमिंग एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बने

सिंह राशि-आज आपका रुका हुआ धन वापस आ सकता है,यदि आप नौकरी पाने या व्यवसाय स्थापित करने के लिए संघर्षरत हैं, तो आज आपको सफलता मिल रही है। आप किसी प्रतिद्वन्दी या शत्रु से पीड़ित हैं, तो आज आपका शत्रु परास्त होने वाला है।

कन्या राशि-आज आप लाभ के साधनों को कैसे बढ़ाया जाय,इस विषय पर चिंतन और मनन कर सकते हैं। आज आप नौकरी या व्यवसाय में सहयोग पाने हेतु किसी समर्थवान व्यक्ति से भी मिल सकते हैं। सन्तान पक्ष से थोड़ा अशान्ति मिल सकती है।
तुला राशि-आज आप पारिवारिक अशान्ति के कारण चिंतित रह सकते हैं। जिसका दुष्प्रभाव आपके कार्य क्षेत्र में भी पड़ सकता है। आज आपका व्यर्थ भ्रमण भी संभव है।
वृश्चिक राशि-आज आपका कार्य के प्रति पूर्ण समर्पणभाव रहेगा। जिस कार्य को आप कर रहे हैं, उसमें अपेक्षित लाभ मिलेगा। यदि आज किसी नये काम को शुरू करना चाहते हैं,तो अवश्य करें कार्य सिद्ध होगा। आज आपको यश,मान,सम्मान और पारितोष भी मिल सकता है।
धनु राशि-आज आपको कोई जोखिम वाला काम नही करना चाहिए। यदि आप किसी निजि कम्पनी में काम करते हैं,तो उच्चस्थ कर्मचारियों से अच्छा संवाद बनाये रखें, अन्यथा नौकरी को खतरा हो सकता है।
मकर राशि-आपके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है।बहुत दिनों से रुके कार्य आपके आज पूरे हो सकते हैं। यदि आपकी पदोन्नति लंबित है, तो आज आपकी पदोन्नति संभव है।
कुंभ राशि-आज आपको अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए,नौकरी या व्यापार स्थल में भी आज आपको धैर्य और शान्ति बनाए रखनी होगी,अन्यथा आप वेबजह वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। आज आप किसी व्यक्ति के बहकावे में आकर धन की हानि भी कर सकते हैं।
मीन राशि-आज आपके परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। किसी निजि परिजन के माध्यम से नौकरी या व्यापार में आपको बहुत बड़ा सहयोग मिल सकता है। यदि उच्च शिक्षा में प्रवेश पाना चाहते हैं, तो आज आपको अच्छा दिशा निर्देशन प्राप्त होगा। संतान की उन्नति प्रगति से भी आपको प्रसन्नता मिल सकती है।
आपका दिन शुभ हो

यह भी पढ़ें 👉  सोलन अस्पताल में एक्सपायरी हो गए 75 ग्राम ग्लूकोज के पैकेट, नहीं पहुंचे गर्भवती महिलाओं तक

परिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *