रामपुर बुशहर… #उप चुनाव : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिभा सिंह के लिए प्रीति कश्यप की अगुवाई में मांगे वार्ड नंबर 6 में वोट

रामपुर बुशहर। नगर परिषद अध्यक्ष रामपुर की अध्यक्ष प्रीति कश्यप की की अगुवाई में आज में वार्ड नंबर छह में प्रतिभा सिंह के पक्ष में डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया गया। इस दौरान ब्लॉक महिला अध्यक्ष सत्या भूषण और वार्ड नंबर पांच के पार्षद रोहिताश्व सिंह मेहता भी उपस्थित रहे।


उन्होंने वार्ड नंबर छह के मतदाताओं से मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को जिताने की अपील की। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों से भ्ज्ञी लोगों को खासकर महिलाओं को अवगत कराया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस तरह से देश में मंहगाई बढ़ रही है। उससे देश के गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को जीना दुभर हो गया है।

उन्हें अपनी जरूरत को पूरा करने में कई तरह की परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। इतना ही नहीं जिस तरह से पेट्रोल, डीजल व घरेलू गैस के दाम बढ़ रहे हैं।

उससे देश की आम जनता बहुत की दुखी और परेशान हो रही है। इस मौके पर पूर्व पार्षद मीना कुमारी, इंदु वर्मा व संयुक्ता गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस सरकार के शासन काल में पेंशनरों को और कर्मचारियों को नहीं मिल पा रहा अपने हक का पैसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *