उत्तराखंड…जंगल कैंप में चल रही थी हैप्पी बर्थ डे पार्टी, दूसरे कैंप संचालक से हुआ पंगा तो, मार डाला एक कर्मचारी

ऋषिकेश। थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के गट्टूगाड़ में दो जंगल कैंप संचालकों के बीच हुए आपसी विवाद के बाद एक पक्ष के चार लोगों ने एक कर्मचारी की हत्या कर दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ जारी है।


लक्ष्मणझूला थाना निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि गट्टूगाड़ में गब्बर सिंह शिवालिक कैंप का संचालन करते हैं। शिवालिक कैंप के पास में ही एकलव्य कैंप भी है। दोनों कैंपों का आसपास होना उनके बीच विवाद की वजह बना हुआ था। शुक्रवार देर रात एकलव्य कैंप में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी।

ब्रेकिंग…मध्यप्रदेश में काले हिरण के शिकारियों ने तीन पुलिस कर्मियों को गोली मार कर मार डाला


इसी दौरान दोनों कैंप संचालकों के बीच एक बार फिर विवाद हो गया। आरोप है एकलव्य कैंप के चार कर्मचारी शिवालिक कैंप में घुस आए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

ब्रेकिंग…मध्यप्रदेश में काले हिरण के शिकारियों ने तीन पुलिस कर्मियों को गोली मार कर मार डाला

यह भी पढ़ें 👉  रांची में बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूली बस पलटी, 15 घायल

तड़के तीन से चार बजे के बीच एकलव्य कैंप के कर्मचारियों ने धारदार हथियार से शिवालिक कैंप के कर्मचारी यशपाल (22) निवासी माला गांव, यमकेश्वर, जिला पौड़ी गढ़वाल पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग : युवक की संदिग्ध हालात में मौत

वाराणसी : ज्ञानवापी में सर्वेक्षण शुरू, आज सुबह 52 लोगों की टीमें पहुंची तहखाने में, हर कोने—कोने की वीडियोग्राफी

कर्मचारी को उसके साथियों ने चिकित्सालय भी पहुंचाया लेकिन उसे बचायानहीं जा सका। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, उसे पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग:सेंट लुक्स स्कूल के छात्र ने लैब में पीया कैमिकल, हालत बिगड़ी, पीजीआई रेफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *