हल्द्वानी… सम्मान: सामजिक का कार्यों के लिए एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के अध्यक्ष योगेंद्र साहू को किया सम्मानित

हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के द्वारा किए जा रहे समाजहित कार्यों के लिए संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा ने भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट मेयर जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने संयुक्त रूप से सम्मानित कराया।


इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू ने इस सम्मान स्नेह के लिए भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का हृदय से आभार प्रकट करते हुए कहा की संस्था की जिस दिन से स्थापना हुई है उसी दिन से संस्था लगातार समाजहित एवं भारतहित में कार्य कर रही है, क्योंकि सुख समृद्धि एवं शांति से परिपूर्ण जीवन के लिए सच्चरित्र तथा सदाचारी होना ही पहली शर्त है जो उत्कृष्ट विचारों के बिना संभव नहीं है और हमें यह दुर्लभ मानव जीवन किसी भी कीमत पर निरर्थक और उद्देश्यहीन नहीं जाने देना चाहिए।

लालकुआं… हे भगवान : दहेज की मांग पूरी न हुई तो पति ने ही बना लिया प​त्नी का अश्लील वीडियो, मायके में रह रही बीवी को दे रहा वायरल करने की धमकी, मुकदमा दर्ज

उन्होंने लोकमंगल की कामना ही हमारे जीवन का उद्देश्य होना चाहिए, केवल अपने सुख की चाह हमें मानव होने के अर्थ से पृथक करती है इसलिए मानव होने के नाते जब तक हम दूसरे के दु:ख दर्द में साथ नहीं निभाएंगे तब तक इस जीवन की सार्थकता सिद्ध नहीं होगी, वैसे तो हमारा परिवार भी समाज की ही एक इकाई है, परन्तु इतने तक ही सीमित रहने से सामाजिकता का उद्देश्य कभी पूरा नहीं हो सकता। हमारे जीवन का अर्थ तभी पूरा हो सकेगा जब हम समाज को ही अपना परिवार मानें।

हल्द्वानी…good job : सारथी फांउडेशन ने कड़कड़ाती ठंड से बचाने को निराश्रितों में बांटे कंबल, मिलीं दुआएं

यह भी पढ़ें 👉  सोलन...हिमाचल में 9 लाख किसानों को16 किस्‍तों में मिले 2880 करोड़, मोदी ने भ्रष्टाचार का किया सफाया :गुप्‍ता


इस दौरान सम्मान कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, मेयर जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, पूर्व राज्यमंत्री प्रकाश हर्बोला, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री अनिल डब्बू आरएसएस जिला विस्तारक विनोद चौहान, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी, भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री मनोज पाल, जिला अध्यक्ष महेन्द्र कश्यप, नगर अध्यक्ष नन्हे कश्यप, भाजपा वरिष्ठ नेता हरीश चन्द्र पाण्डेय, भाजपा नगर उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल, महेश साहू, मनोज चौहान, अतुल जयसवाल, जानकी कश्यप, नन्दकिशोर आर्या, धर्मपाल व अन्य पदाधिकारियों सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  19 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

बागेश्वर… नियति : सूने गांव, बंजर खेत, दरवाजों पर ताले, लोगों की तरह चुनाव से भी गायब है पलायन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *